Delhi Rohini Bomb Blast Latest Update: कुछ देर पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में बड़ा ब्लास्ट देखने को मिला। CRPF स्कूल के पास विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज से हर कोई सन्न हो गया तो आसमान में धुएं का गुबार देख लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई। गनीमत यह थी कि कोई भी ब्लास्ट की चपेट में नहीं आया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस ब्लास्ट को किसी साजिश का हिस्सा बताया है। पुलिस को शक है कि दिवाली से पहले दिल्ली में कोई साजिश रची जा रही है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। राजधानी के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने जताया साजिश का अंदेशा
सूत्रों की मानें तो FSL टीम को मौके से एक वायर यानी तार जैसी कोई चीज मिली है। इसके बाद से दिल्ली पुलिस का शक और भी ज्यादा बढ़ गया है। ब्लास्ट क्यों और कैसे हुआ? इसका जवाब अभी तक नहीं मिल सका है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस घटना में किसी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सभी बड़े बाजारों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें- जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई पर होता है 40 लाख का खर्च… भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा
दिल्ली पुलिस ने दिया बयान
रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल का कहना है कि धमाके की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। धमाके किस तरह का था और क्यों हुआ, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। फॉरेंसिक (FSL) टीम घटना की जांच कर रही है। FSL की जांच के बाद ही पता लगाया जा सकेगा कि यह कोई दुर्घटना थी या फिर साजिश?
कई टीमें जांच में जुटीं
दिल्ली पुलिस ने Explosive Act के तहत शिकायत दर्ज कर ली है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 89वीं बटालियन, दिल्ली पुलिस, FSL टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर तैनात है। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) भी मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली NCR ने ओढ़ी स्मोग की चादर, फिर बिगड़ी राजधानी की हवा; सांस लेना हुआ मुश्किल
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
1 hr agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
9 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
10 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
18 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines