नई दिल्ली: इस सीजन में दिल्ली – एनसीआर में प्रदूषण के कारण भारत सरकार के अन्तर्गत आने वाली संस्था CAQM ( सेंटर फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ) बार बार ग्रैप 3 लागू कर रही है और बीते शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 3 लागू कर दिया गया है जिसके कारण दिल्ली एनसीआर में फिर से निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लग गया है।
और पढ़िए –Aurangabad News : आरजेडी नेता की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस ने घर पर चिपकाया ये नोटिस
इसको लेकर रियल एस्टेट एवं कंस्ट्रक्शन व्यापार से जुड़े कारोबारियों ने चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ( सीटीआई ) से संपर्क किया है।सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि इस सीजन में बार बार लग रहे ग्रैप 3 से निर्माणाधीन प्रोजेक्ट से जुड़े व्यापारी बहुत परेशान हैं और प्रोजेक्टों में देरी हो रही है , इसके अलावा लेबर और मजदूरों की रोजी रोटी पर भी असर पड़ता है
इसको लेकर सीटीआई ने CAQM के चेयरमैन एम कुट्टी को एक पत्र लिखा है , पत्र में सीटीआई ने ग्रैप के चलते डेटलाइन संबंधित नियमों में रियायत की मांग की है, सीटीआई ने कहा है कि ऐसा संभव नहीं है कि एक दिन में काम शुरू करें और फिर दो दिन बाद उसे बंद कर दें, इस बार 28 अक्टूबर को पहली बार निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई थी और उसके बाद से कई बार अचानक से ग्रैप को लागू कर दिया गया और अचानक से ग्रैप को हटा लिया गया , गत शुक्रवार को फिर से ग्रैप 3 लागू कर दिया गया ।
और पढ़िए –जोशीमठ मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका, संयुक्त समिति गठित करने की मांग
इसके कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाता है , एक बार निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के बाद लेबर, मशीन ऑपरेटर सभी चले जाते हैं , इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने के बाद काम शुरू होने में 3 से 4 दिन का समय लग जाता है,
सर्दियों में वैसे भी दिन छोटे होने के कारण काम के घंटे कम हो जाते हैं और अंधेरा भी जल्दी हो जाता है ।
रियल एस्टेट कारोबारियों का कहना है कि CAQM को ग्रैप 3 के अन्तर्गत निर्माण कार्यों को लेकर रियायत देनी चाहिए ।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
6 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
10 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
11 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
14 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
14 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
14 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
17 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
17 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
19 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines