Delhi Rau Coaching Case: दिल्ली के राऊ आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 विद्यार्थियों की मौत हो गई थी। इस मामले में कोचिंग सेंटर के सीईओ अभिषेक गुप्ता को अरेस्ट किया गया था। अभिषेक गुप्ता ने पहले ट्रायल कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए अपील की थी। उनको ढाई करोड़ रुपये जमा करने की शर्त पर बेल दी गई थी, जिसके खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की थी। अब न्यायालय ने उनको राहत देते हुए ट्रायल कोर्ट की अंतरिम जमानत की आर्थिक शर्त को रद्द करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट को भी निर्देश जारी कर मामले में योग्यता के आधार पर बेल अर्जी का फैसला करने को कहा है।
यह भी पढ़ें:कुरान जलाने वाला सलवान मोमिका कौन था? जिसकी स्वीडन में गोली मारकर हत्या
बता दें कि पिछले साल दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राऊ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था। भारी बारिश की वजह से पानी भरा था, जिसकी वजह से तेलंगाना की तान्या सोनी, उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर की श्रेया यादव और केरल के नवीन दल्विन की मौत हो गई थी। तीनों बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में तैयारी कर रहे थे। मामले में पुलिस ने कोचिंग सेंटर के सीईओ और 4 सह-मालिकों पर एक्शन लिया था। सह-मालिकों को कोर्ट से 21 जनवरी को बेल मिल चुकी है। अब सीईओ गुप्ता की बेल को लेकर शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी।
इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने इस शर्त पर रोक भी लगाई थी। गुप्ता को पिछले साल 23 सितंबर को ट्रायल कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। कोर्ट ने उन्हें ढाई करोड़ जमा करने के आदेश दिए थे। गुप्ता की ओर से पैरवी करने के लिए एडवोकेट जयंत सूद पेश हुए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही शर्त पर रोक लगा चुका है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में वोटिंग से पहले यमुना पर आर-पार, BJP ने AAP से पूछे तीखे सवाल
इस मामले में अन्य 4 सह-अभियुक्तों को हाई कोर्ट से नियमित बेल मिल चुकी है। सह-आरोपियों को रेडक्रॉस में 5 करोड़ रुपये जमा करने का समान निर्देश भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया था। अब न्यायमूर्ति विकास महाजन ने स्पष्ट किया है कि जमानत के मुद्दे पर ट्रायल कोर्ट अपनी योग्यता के आधार पर निर्णय ले।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
4 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
5 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
10 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
20 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines