Delhi Rape Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने उस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया और उसे गर्भवती कर दिया। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से किशोरी की पहचान गुप्त रखने को कहा है। साथ ही पूछा कि क्या लड़की के साथ अन्य पुरुषों ने भी रेप किया था?
हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिए ये निर्देश
जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली पुलिस से यह सुनिश्चित करने को कहा कि रेप पीड़िता की पहचान सुरक्षित रहे। पीठ ने पुलिस से पूछा कि लड़की के इस बयान पर क्या कार्रवाई की गई कि उसके साथ अन्य लोगों ने यौन उत्पीड़न किया। वहीं पुलिस की ओर से पेश वकील ने कहा कि उस पहलू की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः 5 युवकों ने 8वीं के छात्र के साथ 7 दिनों तक किया कुकर्म, जानकारी होने पर भी शिक्षकों ने नहीं लिया एक्शन
एनसीपीसीआर ने कोर्ट को दी ये जानकारी
पीठ को बताया गया है कि रेप पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर है। उसे कल दौरे पड़े थे। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने भी घटना का संज्ञान लिया है। इसमें कहा गया है कि मामले में नियमों के अनुपालन में विसंगतियां थीं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और एनसीपीसीआर से उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट मांगी है।
मां-बाप की मौत के बाद रहती थी इनके साथ
बता दें कि अक्टूबर 2020 में अपने पिता के निधन के बाद नाबालिग लड़की आरोपी के पारिवारिक मित्र के घर पर रह रही थी। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ हद दर्ज की हैवानियत की। प्रेमोदय की पत्नी सीमा रानी पर लड़की को गर्भपात की गोलियां देने का आरोप है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है।
इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
पुलिस ने पोक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 376 (2) (एफ) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि मामले में आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात करना) और 120बी (आपराधिक साजिश) भी लगाई गई है। 23 अगस्त को दिल्ली की एक कोर्ट ने प्रेमोदय की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। सीमा रानी को भी 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
5 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
10 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
11 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
21 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
22 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines