Delhi Rape Case: रिश्ते की मर्यादा और इंसानियत दोनों को शर्मसार करते हुए 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी प्रमोदय खाखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में आरोपी गली में घर की ओर भागता नजर आ रहा है। इस दौरान वह सामान्य कपड़ों में दिखा। गली में वह बनियान और हाफ पैंट पहनकर बचता बचाता घर के अंदर जाता नजर आ रहा है। घर के अंदर जाने के दौरान वह सीसीटीवी में कैद हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
उधर, इस मामले के सामने आते ही दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रमोदय खाखा के साथ उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि प्रमोदय की पत्नी इस वारदात में बराबर की भागीदार है, क्योंकि उसने ही गर्भवती होने पर नाबालिग छात्रा को अबॉर्शन पिल्स देकर उसका गर्भपात करवाया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पत्नी पर भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जबकि अधिकारी पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उधर, दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी सक्रियता दिखाई है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि एनसीडब्ल्यू ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है और इस मामले की जांच कराई जाएगी।
यहां पर बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कार्रवाई की कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया है और मुख्य सचिव से इस बाबत जवाब मांगा है।
गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रमोदय खाखा पर आरोप है कि दोस्त की मौत के बाद उसकी बेटी से सहानुभूति जताने के दौरान वह पीड़ित परिवार के करीब आया। उसने दोस्त की पत्नी के साथ उसकी बेटी से भी दोस्ती की।
सहानुभति जताने के दौरान दोस्ती की नाबालिग बेटी का दिल जीता और बेहतर शिक्षा और जीवन देने का भरोसा देकर घर ले आया। इसके लिए दोस्ती पत्नी भी सहमत हो गई। इसके बाद अधिकारी ने महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो अधिकारी की पत्नी ने अबॉर्शन पिल्स देकर उसका गर्भपात करा दिया।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
5 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
7 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
13 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
14 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
19 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines