New Delhi Railway Station stampede: कल रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस भगदड़ में अब तक 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के बाद रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 4 ट्रेनें ज्यादा चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने भगदड़ के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है। रेलवे स्टेशन से भगदड़ के बाद के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। जानिए अब स्टेशन पर हालात कैसे हैं?
भगदड़ के बाद कैसे हैं हालात?
भगदड़ के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी के साथ दिल्ली पुलिस भी रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। वहीं, भगदड़ के बाद ट्रेनों की आवाजाही फिर से सामान्य हो गई है। उन्होंने कहा कि स्थिति हमारे नियंत्रण में है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वह लगातार रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के बीच यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में मदद कर रहे हैं। हालांकि, अभी स्टेशन पर हालात पहले से सामान्य हो गए हैं।
अब तक 18 लोगों की मौत
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में अब तक 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी दुख जताया, उन्होंने ट्वीट में लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुख हुआ। मेरी प्रार्थना उन सभी लोगों के साथ है जिन्होंने अपने परिवार को खोया है। पूरी टीम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए काम कर रही है।
&
पुष्कर सिंह धामी ने किया ट्वीट
इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर बेहद दुखद है। CM ने आगे लिखा कि ईश्वर शोक में डूबे परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।’
ये भी पढ़ें: ‘पता था कि महाकुंभ, तो फिर…’, दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर कांग्रेस के तीन सवाल
संबंधित खबरें
LIVE: ध्रुव राठी रिहा, चेतावनी के साथ दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
12 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
17 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
18 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
18 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines