'पता था कि महाकुंभ, तो फिर...', दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर कांग्रेस के तीन सवाल

Congress on New Delhi Railway Station stampede: महाकुंभ में संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

New Delhi Railway Station stampede

Congress on New Delhi Railway Station stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, भगदड़ में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्लेटफॉर्म नंबर 12,1,14,15 और 16 पर भारी भीड़ के कारण यह भगदड़ मची। यह लोग महाकुंभ मेले में जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। इस हादसे के बाद से सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के बयान सामने आ रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही कांग्रेस ने भगदड़ पर तीन सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

घायलों को बेहतर इलाज मिले- कांग्रेस

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद कांग्रेस का एक पोस्ट सामने आया। जिसमें लिखा गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जा रहे कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर बेहद दुख भरी है। कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। आगे लिखा गया कि मोदी सरकार मृतकों का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपकर, घर तक पहुंचाने के इंतजाम करे। साथ ही सभी घायल श्रद्धालुओं का उचित और बेहतर इलाज भी कराया जाए।

विज्ञापन

&

;

विज्ञापन

कांग्रेस ने उठाए सवाल

स्टेशन पर भगदड़ में बहुत से लोगों की जान चली गई, जिसपर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने सवाल करते हुए कहा कि इस दुखद घटना से कुछ सवाल भी उठते हैं। सरकार को पता था कि महाकुंभ जारी है तो उस दौरान ज्यादा ट्रेनें क्यों नहीं चलाई गईं? रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
कांग्रेस का तीसरा सवाल था कि इस हादसे की जिम्मेदारी किसकी है?

विज्ञापन

कैसे मची भगदड़?

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के देरी से चल रही थी। जिसकी वजह से प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13 और 14 पर भारी भीड़ जमा हो गई। भगदड़ के बाद रेलमंत्री ने रात करीब 11 बजकर 36 मिनट पर इसकी जानकारी दी। वहीं, एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य कैजुअल्टी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नई इस घटना में 3 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ