Delhi Air Quality: दिल्ली में हवा अब भी 'बहुत खराब', AQI 3O9; BS-4 डीजल, BS-3 पेट्रोल वाहनों से बैन खत्म

Delhi Air Quality

Delhi Air Quality: सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार के साथ राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी सोमवार सुबह 309 AQI के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

विज्ञापन

एनसीआर में शामिल नोएडा में हवा की क्वालिटी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। यहां AQI 344 दर्ज किया गया है। गुरुग्राम का AQI आज सुबह आठ बजे ‘खराब श्रेणी’ में 290 पर रहा।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1591988071486353411

विज्ञापन

अन्य स्थानों की बात करें तो, धीरपुर में 375, लोधी रोड में 256, दिल्ली एयरपोर्ट (टी3) में 306, जबकि मथुरा रोड में AQI 316 दर्ज किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में AQI 325 पर था जबकि IIT दिल्ली ‘खराब श्रेणी’ में 350 पर था।

बता दें कि 0 से 100 तक का AQI अच्छा माना जाता है, जबकि 100 से 200 तक मध्यम, 200 से 300 तक खराब, 300 से 400 तक बहुत खराब और 400 से 500 या इससे ऊपर गंभीर माना जाता है।

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1591983546201440256

BS-4 डीजल, BS-3 पेट्रोल वाहनों से बैन खत्म

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद राज्य सरकार ने सोमवार सुबह से बीएस-4 डीजल और बीएस-3 पेट्रोल वाहनों पर से प्रतिबंध हटा लिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए बीएस-4 डीजल और बीएस-3 पेट्रोल वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन

परिवहन विभाग ने अपने आदेश में कहा था कि संशोधित जीआरएपी के चरण III के तहत दिए गए निर्देशों के अनुसार, अधिकार क्षेत्र में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल हल्के मोटर वाहन (चार पहिया वाहन) चलाने पर प्रतिबंध होगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1591978180373807104

विज्ञापन

परिवहन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पिछले कुछ दिनों से स्थिर है और इस प्रतिबंध को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है, इसलिए यह आज से प्रभावी नहीं होगा। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यदि AQI में वृद्धि होती है, तो हम स्थिति की समीक्षा करेंगे। हालांकि, दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि पाबंदियां जारी रहनी चाहिए या नहीं, इस पर फैसला लेने के लिए सोमवार को बैठक होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ