अरविंद केजरीवाल और CM रेखा गुप्ता को चुनाव आयोग का नोटिस, SIR के तहत EC ने उठाया बड़ा कदम
चुनाव आयोग के मुताबिक, ये सभी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के एक विशेष पार्ट में आने वाले उन 110 मतदाताओं में शामिल हैं, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है. यह एरिया नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
परिवार के कुल पांच सदस्यों को SIR के तहत नोटिस दिया गया है. (Photo: ANI)
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी और कानूनी चर्चा के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से SIR प्रक्रिया के तहत अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है. मौजूदा चुनावी रिकॉर्ड के अनुसार, इन सभी के नाम अनमैप्ड एसआईआर की कैटेगरी में शामिल हैं.
विज्ञापन
परिवार के किन सदस्यों को मिला नोटिस?
नोटिस पाने वालों में अरविंद केजरीवाल के अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटे पुलकित केजरीवाल, उनके माता-पिता गोविंद राम केजरीवाल और गीता देवी शामिल हैं. यानी परिवार के कुल पांच सदस्यों को SIR के तहत नोटिस दिया गया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, ये सभी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के एक विशेष पार्ट में आने वाले उन 110 मतदाताओं में शामिल हैं, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है. यह एरिया नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
विज्ञापन
इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर ने क्या कहा?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों को भेजे गए SIR नोटिस के मामले में, नई दिल्ली के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर का कहना है, ‘जमा किए गए एन्यूमरेशन फॉर्म में ऐसी जानकारी अधूरी थी, जिससे उन्हें संबंधित राज्यों की पिछली वोटर लिस्ट (इलेक्टोरल रोल) से जोड़ा जा सके. उनके जमा किए गए फॉर्म में यह जानकारी मौजूद नहीं थी.’ नई दिल्ली के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर ने एक प्रेस बयान में आगे कहा, ‘ECI (चुनाव आयोग) द्वारा तय और बताए गए नियमों के अनुसार, उन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं जिन्हें पिछली वोटर लिस्ट से नहीं जोड़ा जा सका और जिनके डेटा में पिछली वोटर लिस्ट से जोड़ने के दौरान तार्किक विसंगतियां पाई गईं. नोटिस मिलने पर वोटरों को संबंधित ERO के पास जवाब या जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. नोटिस पर कार्रवाई 29 अक्टूबर, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.’
The Election Commission stated that a notice was issued to Delhi Chief Minister Rekha Gupta after her name appeared in the list of discrepancies during the ongoing SIR process.
Following verification of her facts and documents, her entry has been validated and will be included… pic.twitter.com/lPKWOLKhcm
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चुनाव आयोग ने बताया कि चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ियों की सूची में नाम आने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक नोटिस जारी किया गया था. उनके फैक्ट्स और दस्तावेजों की जांच के बाद, उनकी एंट्री को सही मान लिया गया है और इसे AC-14 (शालीमार बाग) की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा, जिसे 4 नवंबर, 2026 को प्रकाशित किया जाना है.
The office of Delhi’s Chief Electoral Officer has issued notices under the SIR process to AAP convenor and former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and his family.
Notices have been issued to Arvind Kejriwal, his wife Sunita Kejriwal, his son Pulkit Kejriwal, and his parents,… pic.twitter.com/yLqjhgqosa
आपको बता दें कि SIR के दौरान चुनावी रिकॉर्ड की पिछली लिस्ट से मौजूदा मतदाता विवरण का मिलान किया जा रहा है. जिन मतदाताओं की पहले वाले SIR लिस्ट से मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें ‘अनमैप्ड एसआईआर’ जैसी कैटेगरी में रखा गया है. इसी कैटेगरी के आधार पर अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है. गौरतलब है कि दिल्ली के CEO ऑफिस ने 19 सितंबर को नोटिस से संबंधित बूथवार आंकड़े भी सार्वजनिक किए हैं. इनमें मतदाता का नाम, उम्र, लिंग, EPIC नंबर, मतदान केंद्र से जुड़ी जानकारी और नोटिस जारी करने की वजह जैसी जानकारियां शामिल हैं.