खबर की मुख्य बातें:
- 9 नवंबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
- BSES राजधानी (BRPL) और BSES यमुना (BYPL) ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी किया है.
- बिजली कटौती सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर होगी, जिसकी अधिकतम अवधि 2 से 3 घंटे होगी.
- इस अस्थायी शटडाउन का उद्देश्य बिजली ढांचे को मजबूत करना और भविष्य में ट्रिपिंग, वोल्टेज फ्लक्चुएशन और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाना है.
Delhi Power Cut News: राजधानी दिल्ली बिजली सप्लाई को पहले से बेहतर, मजबूत बनाने की दिशा में बिजली डिस्कॉम कंपनी अपने अंतर्गत अलग-अलग इलाकों में आए दिन रखरखाव से जुड़ा कार्य करती रहती है, जिसके कारण कई इलाकों बिजली सेवाएं कुछ समय के बाधित रहती है. बिजली सप्लाई को बेहतर बनाए रखने के लिए ये कार्य काफी जरूरी है, क्योंकि आबादी के साथ-साथ खपत भी तेजी से बढ़ रही है, जिस कारण पुरानी लाइनों पर लोड बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है. ऐसी स्थिति में बिजली डिस्कॉम कपंनी BSES के अंतर्गत BYPL और BRPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके चलते 9 नवंबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and BRPL on :- 09-11-2026) को कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में दिवाली के दिन इन इलाकों में रहेगा पावर कट! अभी चेक करें अपना एरिया
किन इलाकों में 9 नवंबर को रहेगा पावर कट?
9 नवंबर 2026 को बीएसईएस (BSES) की ओर से राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में मेंटेनेंस वर्क की वजह से पावर कट की घोषणा आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दी गई है. बीएसईएस राजधानी (BRPL) और बीएसईएस यमुना (BYPL) के अंतर्गत आने वाले कई बड़े डिवीजनों जैसे, साकेत, छतरपुर, जनकपुरी, पालम, वसंत कुंज, सरिता विहार, लाजपत नगर, हौज खास, द्वारका, नजफगढ़, टैगोर गार्डन, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, मुंडका, जाफरपुर, दरियागंज, पटेल नगर और नंद नगरी के कई इलाकों में बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी. अगर आप भी इन क्षेत्रों में रहते हैं, तो अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें ताकि परेशानी से बचा जा सके.
कितनी देर के लिए गुल रहेगी बिजली?
यह पावर कट मुख्य रूप से सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर होगा. मुंडका और नांगलोई जैसे क्षेत्रों में सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक बिजली कटौती होगी, जबकि साकेत, जनकपुरी, पालम, द्वारका, नजफगढ़, लाजपत नगर और नंद नगरी के ज्यादातर इलाकों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कट रहेगा. हौज खास, जाफरपुर और मीठापुर (सरिता विहार) जैसे डिवीजनों में सुबह 10:00 से 13:00 (1:00 बजे तक) या 11:00 से 13:00 (1:00 बजे तक) बिजली प्रभावित रहेगी. ज्यादातर इलाकों पर यह कटौती अधिकतम 2 से 3 घंटे रहेगी.
कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे
इस अस्थायी पावर शटडाउन का मुख्य उद्देश्य बिजली ढांचे को मजबूत और सुचारू बनाए रखना है. इस दौरान पावर डिस्कॉम टीमों द्वारा विभिन्न सब-स्टेशनों और फीडर्स पर ट्रांसफॉर्मर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (Preventive Maintenance), एलटी सर्किट मेंटेनेंस (LT Circuit Maintenance), एचवीडीएस मेंटेनेंस (HVDS Maintenance) और नए एचवीडीएस ट्रांसफॉर्मर लगाने से जुड़े जरूरी काम निपटाए जाएंगे. इस रूटीन मेंटेनेंस वर्क से आने वाले दिनों में ट्रिपिंग, वोल्टेज फ्लक्चुएशन और ओवरलोडिंग की समस्याओं से राहत मिलेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर, मजबूत और निर्बाध बिजली मिल सकेगी.
क्या करें और क्या नहीं
आधिकारिक शटडाउन एरिया की लिस्ट में अगर आपका घर भी शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती से पहले ही पानी की टंकी भरने, कपड़े धोने, नहाने, घर की सफाई आदि जुड़े सभी कार्य पहले ही निपटा लें या फिर लाइट आने के बाद कर करें, ताकि आपको बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली के उपकरण जैसे फ्रिज, एसी, पानी का मोटर चालू न करें क्योंकि अगर मेंटेनेंस कार्य के चलते वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मयूर विहार, लक्ष्मी नगर, नांगलोई समेत दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? अभी चेक करें अपना एरिया
संबंधित खबरें
दिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
3 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
5 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
22 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
22 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines