राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को बेहतर बनाए रखने के लिए बिजली डिस्कॉम कंपनी द्वारा अलग-अलग इलाकों में आए दिन रखरखाव कार्य चलता रही रहता है. माना जा रहा है कि दिल्ली में जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है, उसी के साथ बिजली खपत भी तेजी से बढ़ रही है, जिसे ध्यान में रखकर पुरानी लाइन को ठीक किया जा रहा है, ताकि बिजली सप्लाई पहले से ज्यादा सुरक्षित और मजबूत रहे. इसी कड़ी में BSES और TATA Power-DDL ने 8 अक्टूबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL and TATA POWER-DDL on :- 08-10-2026) को लेकर आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी किया, जिसके तहत दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा और उस दौरान उन इलाकों में बिजली सप्लाई भी बाधित रहेगी. आइए जानते हैं दिल्ली में कहां-कहां 8 अक्टूबर को बिजली कट रहेगी और कब बहाल होगी?
किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
BSES द्वारा जारी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, ये बिजली रखरखाव कार्य BRPL के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में किया जाना है. इस वजह से जो डिवीजन प्रभावित रहने वाले हैं, उनमें मुंडका, विकासपुरी, टैगोर गार्डन, पालम, खानपुर, छतरपुर, हौज खास, नांगलोई, जनकपुरी, वसंत कुंज, सरिता विहार, आर.के. पुरम, मोहन गार्डन, जाफरपुर, नजफगढ़, निजामुद्दीन, साकेत, पंजाबी बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, उत्तम नगर, नेहरू प्लेस और अलकनंदा जैसे कई डिवीजनों शामिल हैं. वहीं, Tata Power-DDL के अनुसार, पीतमपुरा, मॉडल टाउन, बादली, नरेला, किरारी, मंगोलपुरी, रोहिणी, बादली के अंतर्गत आने वाले कई इलाके प्रभावित रहने वाले हैं.
देखें लिस्ट
BSES BRPL बिजली कटौती शेड्यूल (08-10-2026) – मुख्य घनी आबादी वाले क्षेत्र
| क्र. सं. | डिवीजन (Division) | कटौती का समय (Time) | कारण (Reason) | प्रभावित मुख्य क्षेत्र (Area) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | पालम (PALAM) | 11:00 – 14:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | सेक्टर 9 द्वारका, द्वारका |
| 2 | जनकपुरी (JANAKPURI) | 11:00 – 13:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | ब्लॉक BD, गुरुनानक पुरा, जनकपुरी |
| 3 | विकासपुरी (VIKASPURI) | 11:00 – 15:00 | RMU मेंटेनेंस | मनोहर नगर, विकासपुरी |
| 4 | न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (NEW FRIENDS COLONY) | 11:00 – 14:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | शाहीन बाग, जसोला विहार |
| 5 | हौज खास (HAUZ KHAS) | 10:00 – 13:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) कैंपस |
| 6 | वसंत कुंज (VASANT KUNJ) | 11:00 – 14:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | महिपालपुर एक्सटेंशन, महिपालपुर |
| 7 | उत्तम नगर (UTTAM NAGAR) | 11:00 – 14:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | ब्लॉक C उत्तम विहार, ब्लॉक C महिंद्रा पार्क, बिंदापुर |
| 8 | आर.के. पुरम (R K PURAM) | 10:00 – 13:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | इण्डियन एयरलाइंस और एयर इंडिया एस्टेट, वसंत विहार |
BSES-BRPL पावर कट –Link
TATA POWER-DDL बिजली कटौती शेड्यूल (08-10-2026)
शटडाउन का समय
अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस कार्य दिनभर अलग-अलग स्लॉट में पूरा किया जाएगा. अधिकतर क्षेत्रों में बिजली कटौती का मुख्य समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक रहेगा. हालांकि, कुछ डिवीजनों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक, दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक और दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक काम चलेगा. इसके अलावा, कुछ इलाकों में सुबह 08:00 से 10:00 बजे, सुबह 09:00 से 12:00 बजे, शाम 03:30 से 05:30 बजे और देर रात 12:10 से 01:10 बजे के बीच भी पावर कट रहेगा.
क्या-क्या काम होंगे?
आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, यह बिजली कटौती पावर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए की जा रही है. इस दौरान BRPL के अंतर्गत क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर का प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (नियमित रखरखाव), ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेंट (बदलने) और नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा. साथ ही, कई इलाकों में, एलटी सर्किट (LT Circuit) की नई केबल बिछाना व मेंटेनेंस, 11KV फीडर की पेड़ों से सुरक्षा के लिए ट्री ट्रिमिंग (पेड़ों की छंटाई), आरएमयू (RMU) मेंटेनेंस व सुधार और हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (HVDS) के रखरखाव का काम पूरा किया जाएगा. वहीं, TATA Power-DDL के अंतर्गत क्षेत्रों में प्लान के अनुसार मेंटेनेंस, प्रोजेक्ट का काम (पोल लगाना), खराब एसेट को ठीक करना (I/R रिपेयर), प्रोजेक्ट का काम (RMU बदलना), सुरक्षा के लिए PSD (RMU बदलना) आदि काम किए जाएंगे.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका एरिया प्रभावित लिस्ट में शामिल है, तो आप पहले ही कुछ जरूरी कार्य निपटा लें, जैसे पानी की टंकी भरना, मोबाइल चार्ज करना, नहाना और कपड़े धोने, ताकि जब बिजली सप्लाई बंद हो जाए, तो आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े. इस बात का खास ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों, जैसे फ्रिज, एसी को चालू न करें, बल्कि थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि अगर किसी कारण बिजली वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके घर में मौजूद कई उपकरण खराब हो सकते हैं. इसके अलावा बिजली बहाल होने के बाद आपको किसी तरह की समस्या हो तो, बिना देरी कस्टमर केयर पर संपर्क करें.
- BSES (BRPL)- हेल्पलाइन- 1912
- TATA Power-DDL- हेल्पलाइन- 19124
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
20 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
22 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines