हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Power Cut Alert: दिल्ली में दिवाली के दिन इन इलाकों में रहेगा पावर कट! अभी चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 8 November ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में 8 नवंबर को बिजली कटने वाली है, जिसकी सूजना खुद बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES के BRPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दी है. आइए जानते हैं किन इलाकों में दिखेगा असर?

विज्ञापन
दिल्ली में कहां-कहां रहेगा 8 नवंबर को पावर कट? (Image: AI/BSES)

खबर की मुख्य बातें:

  • BSES के BRPL ने 8 नवंबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में रखरखाव कार्य के कारण बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है.
  • मुंडका डिविजन के वीणा एन्क्लेव वेस्ट केबिन ब्लॉक, गुलशन पार्क, ब्लॉक सी, मुंडका एक्सटेंशन, सविता विहार और हिरन कूदना जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे.
  • बिजली कटौती का समय अलग-अलग इलाकों में 1.5 घंटे से 3 घंटे तक निर्धारित किया गया है, जैसे मुंडका एक्सटेंशन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक.
  • यह कटौती 11KV फीडर लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई और ट्रांसफॉर्मर के निवारक रखरखाव के लिए की जा रही है ताकि भविष्य में बड़े फॉल्ट से बचा जा सके.

Delhi Power Cut News: राजधानी दिल्ली बिजली सप्लाई को पहले से बेहतर, मजबूत बनाने की दिशा में बिजली डिस्कॉम कंपनी (BSES और TATA POWER-DDL) अपने अंतर्गत अलग-अलग इलाकों में आए दिन रखरखाव से जुड़ा कार्य करती रहती है, जिसके कारण कई इलाकों बिजली सेवाएं कुछ समय के बाधित रहती है. बिजली सप्लाई को बेहतर बनाए रखने के लिए ये कार्य काफी जरूरी है, क्योंकि आबादी के साथ-साथ खपत भी तेजी से बढ़ रही है, जिस कारण पुरानी लाइनों पर लोड बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है. ऐसी स्थिति में बिजली डिस्कॉम कपंनी BSES के अंतर्गत BRPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके चलते 8 नवंबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 08-11-2026) को कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

यह भी पढ़ें: ‘राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को कुचल नहीं सकते’; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को बड़ी राहत, AI वीडियो हटाने का आदेश

विज्ञापन

किन इलाकों में रहेगा 8 नवंबर को पावर कट?

बीएसईएस राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) की ओर से जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार 08 नवंबर 2026 को मुंडका (Mundka) डिविजन के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस पावर कट का असर वीणा एन्क्लेव वेस्ट केबिन ब्लॉक, गुलशन पार्क वेस्ट केबिन ब्लॉक, ब्लॉक सी मुंडका, मुंडका एक्सटेंशन, सविता विहार और हिरन कूदना जैसे क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. अगर आप इन इलाकों में रहते हैं, तो अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें ताकि परेशानी से बचा जा सके. बता दें कि BSES के BYPL और TATA POWER-DDL द्वारा शटडाउन को लेकर आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, इस लिहाज से इन दोनों डिस्कॉम कंपनी के अंतर्गत इलाकों में पावर कट जैसी स्थिति नहीं देखने को मिलेगी, हालांकि अगर किसी तरह की आपात स्थिति पैदा होती है, तो स्थिति के अनुसार, उचित कदम भी उठाया जा सकता है.

कितनी देर गुल रहेगी बिजली?

BRPL द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय अलग-अलग इलाकों में कार्यों की जरूरत के हिसाब से निर्धारित किया गया है. वीणा एन्क्लेव वेस्ट केबिन ब्लॉक, गुलशन पार्क, ब्लॉक सी, मुंडका एक्सटेंशन और सविता विहार में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक डेढ़ घंटे का कट रहेगा. वहीं, हिरन कूदना इलाके में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (2 घंटे) और मुंडका एक्सटेंशन के कुछ हिस्सों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (3 घंटे) बिजली बंद रहेगी.

विज्ञापन

कौन-कौन से कार्य होंगे?

यह पावर कट बिजली सप्लाई को दुरुस्त और सुरक्षित बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी मेंटेनेंस वर्क के कारण किया जा रहा है. शेड्यूल के मुताबिक, 11KV फीडर लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई (Tree Trimming) का काम किया जाएगा ताकि बिजली की तारों में कोई रुकावट न आए. इसके अलावा ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (Preventive Maintenance) भी की जाएगी, जिससे भविष्य में किसी भी बड़े फॉल्ट या अनचाहे पावर कट की समस्या से बचा जा सके.

क्या करें और क्या नहीं?

अगर आपका घर भी आधिकारिक शटडाउन एरिया की लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती से पहले ही पानी की टंकी भरने, कपड़े धोने, नहाने, घर की सफाई आदि जुड़े सभी कार्य पहले ही निपटा लें या फिर लाइट आने के बाद कर करें, ताकि आपको बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली के उपकरण जैसे फ्रिज, एसी, पानी का मोटर चालू न करें क्योंकि अगर मेंटेनेंस कार्य के चलते वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola