खबर की मुख्य बातें:
- 8 अगस्त को दिल्ली में BSES बिजली डिस्कॉम वाले कई क्षेत्रों में निर्धारित पावर कट रहने वाला है.
- BSES ने BRPL और BYPL के जिन एरिया में बिजली सेवाएं प्रभावित रहेंगी, उन्हें लेकर अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
- बिजली कार्य मुख्य रूप से 10 बजे से शुरू हो जाएगा. हालांकि, हर इलाके में कटौती की टाइमिंग अग-अलग रहेगी.
- बिजली कटौती की मुख्य वजह जरूरी मेंटेनेंस कार्य है, जिसमें फीडर चेंज से लेकर कई तकनीकी काम होंगे.
राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को मजबूत और बार-बार होने वाली रुकावटों से दूर रखने की दिशा में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES अपने क्षेत्रों में बीते कई हफ्तों से रखरखाव का काम कर रही है. इस कार्य के चलते कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली सेवाएं बंद रहती है. माना जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ते बिजली खपत के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई से जुड़ी समस्या आ जाती है, ऐसे में इसे ठीक करने और मजबूती देने के लिए जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जाता है. इसी कड़ी में BSES ने 8 अगस्त 2026 के लिए (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and BRPL on :- 08-08-2026) भी कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं किन इलाकों में बिजली गुल रहेगी और वो भी कितने देर के लिए.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: यमुना विहार, भजनपुरा, अजमेरी गेट समेत दिल्ली के इन घनी आबादी वाले
---विज्ञापन---
दिल्ली के इन प्रमुख इलाकों में गुल रहेगी बिजली
राजधानी दिल्ली में 8 अगस्त 2026 को BSES (BYPL और BRPL) द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रिडेशन और मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में पावर कट रहेगा. इनमें (BYPL) के क्षेत्रों में भजनपुरा (ब्लॉक B, C, D, मानुजपुर, टंकी रोड), घोंडा पट्टी चौहान, जगजीत नगर, कर्तार नगर, गौतम विहार, मयूर विहार फेज 3 (पॉकेट A3, B8), ईस्ट ज्योति नगर (शिव मंदिर), चांदनी चौक (चावड़ी बाजार, दरीबा कला, कटरा मशरू, नई सड़क, कटरा अशरफी, रोशन पुरा, चांदनी महल, न्यू लाजपत राय मार्केट, जामा मस्जिद क्षेत्र), अजमेरी गेट (कमला मार्केट स्कूल), दिलशाद गार्डन (गुरुद्वारा व अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल), सादतपुर एक्सटेंशन (ब्लॉक A, B, C, D) व सोनिया विहार, और सदर बाजार (B G रोड, राम नगर) शामिल हैं. वहीं (BRPL) के प्रभावित इलाकों में वसंत कुंज (सेक्टर D), देवली संगम विहार (ब्लॉक B, C), हौज खास / सादिक नगर (आयुर्विज्ञान नगर, मस्जिद मोठ साउथ एक्सटेंशन 2), आया नगर फेज 1, पश्चिम सागरपुर (ब्लॉक J), छतरपुर (राजपुर खुर्द एक्सटेंशन, अंसल विला सत बारी), महावीर एनक्लेव (ब्लॉक A), टैगोर गार्डन एक्सटेंशन (रघुबीर नगर ब्लॉक J), राज नगर 2 (ब्लॉक B), उत्तम नगर (उत्तम विहार बिंदापुर ब्लॉक C), जनकपुरी (MCD मार्केट अशोक नगर), और मोहन गार्डन / नवादा (लक्ष्मी विहार) शामिल हैं.
---विज्ञापन---
देखें नोटिफिकेशन
कितनी देर कटी रहेगी बिजली?
BSES द्वारा जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रभावित इलाकों में अलग-अलग समय मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. मुख्य रूप से ज्यादातर इलाकों में काम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच अलग-अलग टाइम स्लॉट में पूरा किया जाएगा. चांदनी चौक, सदर बाजार, हौज खास (मस्जिद मोठ), जनकपुरी और मोहन गार्डन (लक्ष्मी विहार) जैसे इलाकों में कटौती का समय मुख्य रूप से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 या 01:00 बजे तक रहेगा. दिलशाद गार्डन, सादतपुर-सोनिया विहार, मयूर विहार फेज 3, ईस्ट ज्योति नगर, छतरपुर, उत्तम नगर, टैगोर गार्डन और देवली संगम विहार में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 या 02:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी. आया नगर फेज 1 में सबसे लंबा शटडाउन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे का रहेगा, जबकि भजनपुरा के कुछ ब्लॉक में दोपहर 13:30 से शाम 16:30 बजे तक और घोंडा और जगजीत नगर में दोपहर 12:00 से 12:30 बजे का शटडाउन निर्धारित किया गया है. इसके अलावा, हमने ऊपर आधिकारिक नोटिफिकेशन अपलोड कर दिया है, जिसे देखकर आप टाइमिंग से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.
---विज्ञापन---
पावर कट के दौरान कौन का काम होगा?
दिल्ली में मानसून और पीक डिमांड के दौरान बिजली सप्लाई में किसी तरह की रुकावट पैदा न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए BSES की तकनीकी टीमों द्वारा यह मेंटेनेंस ड्राइव चलाई जा रही है. इस दौरान 3-फेज मीटरों का रिप्लेसमेंट, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन (Smart Meter Installation), और DT Meter/CT का रिप्लेसमेंट किया जाएगा. साथ ही, ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग से बचाने के लिए 11KV फीडर मेंटेनेंस, LT सर्किट व नेटवर्क अपग्रेडेशन, LT ACB फॉल्ट रिपेयरिंग, रिंग मेन यूनिट (RMU) मेंटेनेंस, ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, और नई LTAB सर्किट केबल बिछाने (Circuit Laying) का काम किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को भविष्य में सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के बिजली मिल सके.
---विज्ञापन---
क्या करें और क्या नहीं?
अगर जारी नोटिफिकेशन में आपके एरिया का नाम है, तो आपको पावर कट से पहले कुछ जरूरी कामों को निपटाने की जरूरत है, ताकि बिजली कटौती के वक्त आपको परेशानी का सामना न करना पड़े. कटौती से पहले आप पानी की टंकी भर लें, फोन-लैपटॉप चार्ज कर लें और साथ ही, इन्वर्टर को भी चार्ज कर लें. इसके अलावा जब लाइट कट जाए, तो अपने घर का एसी और फ्रिज का तार स्विच बॉर्ड से निकाल लें. अब सवाल उठता है कि क्या नहीं करना चाहिए. अक्सर लोग बिजली आते साथ ही, एसी चलाने लगते हैं या फिर उसका स्विच खुला रहने देते हैं, ताकि एसी खुद चल जाए. लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. जानकारी के अनुसार, अगर मेंटेनेंस कार्य के दौरान गलती से वोल्टेज फ्लक्चुएशन भी हो सकती है, जिससे भारी बिजली उपकरणों पर लोड पड़ सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि बिजली आने के 10-15 मिनट बाद ही भारी बिजली उपकरणों का इस्तेमाल करें.
मुख्य निष्कर्ष:- BSES के BRPL और BYPL वाले कई क्षेत्रों में 8 अगस्त 2026 को अलग-अलग समय बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली हैं. इसका मुख्य कारण उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा देना है, ताकि राजधानी में बिजली सप्लाई के दौरान किसी तरह की रुकावट पैदा न हो. नोटिफिकेशन में जिन इलाकों का नाम शामिल हैं, उन्हें चाहिए कि वक्त रहते तैयार कर लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम पानी-पानी, दिल्ली-NCR में ‘महाजाम’, मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव ने