खबर की मुख्य बातें
- BSES और TATA Power DDL ने 7 अक्टूबर 2026 के लिए दिल्ली में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है.
- बिजली कटौती का मुख्य कारण ट्रांसफार्मर रखरखाव, HVDS और RMU का रखरखाव, 11KV फीडर की ट्री ट्रिमिंग और नेटवर्क अपग्रेडेशन है.
- दिल्ली के मुंडका, पंजाबी बाग, निजामुद्दीन, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मोहन गार्डन, टैगोर गार्डन, खानपुर, उत्तम नगर, नेहरू प्लेस, सरिता विहार, छतरपुर, हौज खास, नांगलोई, अलकनंदा, आर.के. पुरम, पालम, जाफरपुर, वसंत कुंज, साकेत, नजफगढ़, विकासपुरी और द्वारका जैसे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
- उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे पानी की टंकी भरना, मोबाइल चार्ज करना और कपड़े धोने जैसे आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें.
राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई हर किसी के लिए जरूरी है, जैसे-जैसे शहर की आबादी बढ़ रही है, इसके साथ खपत में भी अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि अक्सर दिल्ली में मौजूद बिजली डिस्कॉम कंपनियां आए दिन शहर के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय में बिजली से जुड़ा रखरखाव कार्य चलाती रहती है, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सके. इसकी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES और TATA Power DDL ने 7 अक्टूबर 2026 के लिए आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी किया है. इस शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. आइए जानते हैं किन-किन इलाकों में कल, कितने बजे तक बिजली गुल रहने वाली है?
दिल्ली के किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली?
BSES के BRPL द्वारा जारी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली रखरखाव कार्य के कारण 07 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जिन प्रमुख डिवीजनों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है, उनमें मुंडका, पंजाबी बाग, निजामुद्दीन, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मोहन गार्डन, टैगोर गार्डन, खानपुर, उत्तम नगर, नेहरू प्लेस, सरिता विहार, छतरपुर, हौज खास, नांगलोई, अलकनंदा, आर.के. पुरम, पालम, जाफरपुर, वसंत कुंज, साकेत, नजफगढ़, विकासपुरी और द्वारका शामिल है. इसके अलावा, TATA Power-DDL के बादली, किरारी, नरेला, शालीमार बाग और रोहिणी भी शामिल है. इन सभी डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, इसलिए आपकी सुविधा के लिए हम नीचे लिंक अपलोड कर रहे हैं, जिसपर क्लिक कर आप अपना एरिया चेक कर सकते हैं.
BSES BRPL बिजली कटौती शेड्यूल (07-10-2026) – प्रमुख क्षेत्र
| क्र. सं. | डिवीजन (Division) | कटौती का समय (Time) | कारण (Reason) | प्रभावित मुख्य क्षेत्र (Area) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | पंजाबी बाग (PUNJABI BAGH) | 11:10 – 13:10 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | पॉकेट 3, पश्चिम पुरी, पश्चिम विहार |
| 2 | न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (NEW FRIENDS COLONY) | 11:00 – 14:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | ब्लॉक H, शाहीन बाग, जसोला विहार |
| 3 | नेहरू प्लेस (NEHRU PLACE) | 11:00 – 13:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | ब्लॉक C, दयानंद कॉलोनी, लाजपत नगर |
| 4 | वसंत कुंज (VASANT KUNJ) | 11:00 – 14:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | पॉकेट B 10, सेक्टर B, वसंत कुंज |
| 5 | साकेत (SAKET) | 11:00 – 15:00 | 11KV फीडर – ट्री ट्रिमिंग | फ्रीडम फाइटर विहार, सैनिक फार्म, पर्यावरण कॉम्प्लेक्स |
| 6 | द्वारका (DWARKA) | 10:00 – 13:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | सेक्टर 6 द्वारका, सेक्टर 11 द्वारका |
| 7 | आर.के. पुरम (R K PURAM) | 11:00 – 14:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | सोम विहार, रामकृष्ण पुरम |
| 8 | हौज खास (HAUZ KHAS) | 00:10 – 03:10 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | ब्लॉक E, हौज खास |
| 9 | उत्तम नगर (UTTAM NAGAR) | 11:00 – 14:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | पॉकेट 4, चाणक्य प्लेस 1, सीतापुरी |
| 10 | टैगोर गार्डन (TAGORE GARDEN) | 11:00 – 14:00 | ट्रांसफॉर्मर रखरखाव | ब्लॉक BA, टैगोर गार्डन और टैगोर गार्डन एक्सटेंशन |
आप लिंक पर क्लिक कर बाकी सभी एरिया की जानकारी ले सकते हैं- LINK
Tata Power-DDL
बिजली कटौती का समय
अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम दिनभर अलग-अलग समय पर किया जाएगा. ज्यादातर इलाकों में बिजली कटौती का मुख्य समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा. हालांकि, कुछ डिवीजनों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, दोपहर 11:00 बजे से 3:00 बजे तक और सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का समय तय किया गया है. इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में देर रात 12:10 बजे से तड़के 03:10 बजे तक भी काम होगा. अगर आपका एरिया प्रभावित एरिया में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप पहले ही कुछ तैयारियां कर लें.
क्या-क्या काम होंगे?
डिस्कॉम कंपनी द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य में कई महत्वपूर्ण काम पूरे किए जाएंगे, जिससे बिजली सुरक्षित और मजबूत हो सकेगी. इसके तहत ट्रांसफार्मर का प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (नियमित रखरखाव) और ट्रांसफार्मर बदलने का काम होगा. इसके अलावा, हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (HVDS) और आरएमयू (RMU) का मेंटेनेंस, 11KV फीडर की पेड़ों से सुरक्षा के लिए ट्री ट्रिमिंग (पेड़ों की छंटाई) और नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम पूरा किया जाएगा.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका एरिया इस प्रभावित लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप पहले ही कुछ जरूरी कार्य निपटा लें, जैसे पानी की टंकी भरना, मोबाइल चार्ज करना, नहाना और कपड़े धोने जैसा, ताकि जब बिजली सप्लाई बंद हो जाए, तो आपको ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े. इस बात का खास ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों, जैसे फ्रिज, एसी को चालू न करें, बल्कि थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि अगर किसी कारण बिजली वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके घर में मौजूद कई उपकरण खराब हो सकते हैं. इसके अलावा बिजली बहाल होने के बाद आपको किसी तरह की समस्या महसूस हो तो, बिना देरी कस्टमर केयर पर संपर्क करें.
- BSES (BRPL)- हेल्पलाइन- 1912
- TATA Power-DDL- हेल्पलाइन- 19124
संबंधित खबरें
सौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
45 mins agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
10 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
12 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
18 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
19 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines