राजधानी दिल्ली में बीते कई हफ्तों से बिजली रखरखाव कार्य किया जा कहा है. इस दौरान विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय के लिए बिजली कटौती भी होती है, जिसे लेकर बिजली डिस्कॉम कंपनिया आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी करती रहती है. 26 अगस्त 2026 को लेकर BSES के BRPL द्वारा शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 26-08-2026) जारी कर दिया गया है, जिसमें गोविंदपुरी, पालम, नांगलोई समेत दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों का नाम शामिल हैं. इस रखरखाव कार्य के पीछे सुरक्षित और बिना रुकावट बिजली सप्लाई कारण है. बढ़ती बिजली खपत के कारण पड़ने वाले लोड को कंट्रोल करना जरूरी है, ताकि सभी को बेहतर बिजली मिल सके.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: कड़कड़डूमा, मुस्तफाबाद, भजनपुरा समेत दिल्ली के इन इलाकों
इन इलाकों में कटेगी बिजली
26 अगस्त 2026 को मेंटेनेंस शटडाउन के कारण दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इनमें अलकनंदा डिवीजन के अमीरचंद खंड गोविंदपुरी और ब्लॉक 13 नेहरू एन्क्लेव ईस्ट कालकाजी शामिल हैं. पालम डिवीजन में ब्लॉक A महावीर एन्क्लेव, पालम एक्सटेंशन, साध नगर I व II, खेड़ा विलेज, ब्लॉक B मंगलापुरी II, पालम कॉलोनी, ब्लॉक R इन्द्रा पार्क और कैलाशपुरी मेन पालम के क्षेत्र प्रभावित होंगे. नांगलोई डिवीजन के तहत नांगलोई सैयद विलेज पश्चिम विहार और प्रधान एन्क्लेव, जबकि मुंडका डिवीजन में ब्लॉक 2C और ब्लॉक 4 ABC नांगलोई एक्सटेंशन शामिल हैं. इसके अलावा हौज खास का पॉकेट B कटवारिया सराय, खानपुर स्थित 22BN ITBP कैंपस का EO 325 RES फ्लैट्स, टैगोर गार्डन का शिवाजी एन्क्लेव, और मोहन गार्डन डिवीजन के फेज 2 ओम विहार नवादा, ब्लॉक D मनसा राम पार्क उत्तम नगर और ब्लॉक A, B व D भगवती गार्डन नवादा क्षेत्र इस कटौती के दायरे में रहेंगे. आपकी सुविधा के लिए हम नीचे आधिकारिक नोटिफिकेशन अपलोड कर रहे हैं.
देखें शटडाउन शेड्यूल
क्या रहेगी पावर कट की टाइमिंग?
यह मेंटेनेंस कार्य सुबह से दोपहर बाद तक अलग-अलग समय पर पूरा किया जाएगा. मुंडका डिवीजन में मेंटेनेंस कार्य सुबह 9 बजे ही शुरू हो जाएगा, इसके अलावा कुछ इलाकों में कार्य 10 बजे निर्धारित किया गया है. वहीं, मुख्य रूप से ज्यादातर इलाकों में रखरखाव कार्य 11 बजे से शुरू हो जाएगा. इतना ही नहीं, अलकनंदा मेंटेनेंस कार्य दोपहर 2 बजे शुरू किया जाएगा. वहीं ज्यादातर इलाकों में यह कार्य दोपहर 1 से 2 बजे के बीच में तय किया गया है. इसके बाद सभी प्रभावित इलाकों में सप्लाई बहाल हो जाएगी.
किए जाने वाले कार्य
यह शटडाउन बिजली नेटवर्क की सुरक्षा और सुधार से जुड़े विभिन्न तकनीकी कार्यों के लिए किया जा रहा है. मेंटेनेंस कार्य के दौरान, आरएमयू (RMU) मेंटेनेंस, एलटी सर्किट-नेटवर्क का अपग्रिडेशन, ट्रांसफार्मर-नेटवर्क अपग्रिडेशन, ट्रांसफार्मर-एलटी एसीबी (LT ACB) रिप्लेसमेंट का होगा. इसके अलावा, 11KV फीडर के आरएमयू की समस्या को दुरुस्त किया जाएगा, एचवीडीएस (HVDS) ट्रांसफार्मर और नए एलटीएबी (LTAB) सर्किट की केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका घर भी प्रभावित एरिया की लिस्ट में शामिल हैं, तो आप कटौती से पहले ही पानी की टंकी भर लें और मोबाइल आदि चार्ज कर लें. इसके साथ ही, ध्यान रखें कि जब सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत एसी या फ्रिज को चालू न करें, क्योंकि अगर किसी कारण वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके घर के महंगे बिजली उपकरण खराब हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut News: पटेल नगर, गोकुलपुरी, मदनपुर खादर समेत दिल्ली के इन इलाकों में 21
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
25 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
7 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: BSES
First published on:
Know More: Editorial Guidelines