राजधानी दिल्ली में बिजली लाइन को पहले से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए बीते कई वक्त से अलग-अलग इलाकों में बिजली मेंटेनेंस से जुड़ा कार्य किया जा रहा है. माना जा रहा है कि राजधानी दिल्ली में बिजली खपत में काफी इजाफा देखने को मिला है, जिस कारण पुरानी लाइनों को अपग्रेड करना जरूरी है, ताकि बढ़ती मांग के चलते सप्लाई बिना रुकावट चलता रहे. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES की BRPL-BYPL और TATA POWER – DDL ने 21 अगस्त 2026 को लेकर आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL, BYPL and TATA POWER – DDL on :- 21-08-2026) जारी किया है, जिसके तहत कल यानी 21 अगस्त को दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली सेवाएं बाधित रहेंगी. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पहले ही चेक कर लें कि कहीं आपका एरिया भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं, ताकि कटौती से पहले आप जरूरी काम निपटा लें.
कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित?
BSES और TATA POWER – DDL द्वारा जारी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कटौती होगी, इनमें मुख्य रूप से पीतमपुरा, नरेला, बादली, सरिता विहार, नांगलोई, पालम, उत्तम नगर, पंजाबी, पटेल नगर समेत कई डिवीजनों पर रखरखाव कार्य होना है. सभी इलाकों की लिस्ट नीचे अपलोड कर दी गई है, ताकि आप आसानी से अपना डिवीजन और एरिया का नाम चेक कर सकें. इस सभी इलाकों में निर्धारित समय अनुसार बिजली सप्लाई बंद होगी और रखरखाव का कार्य पूरा किया जाएगा.
कौन से कार्य किए जाएंगे.
बिजली नेटवर्क की क्षमता, सुरक्षा और बिना रुकावट सप्लाई देने के लिए कई तरह के तकनीकी व इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन कार्य किए जाएंगे. इसमें ट्रांसफॉर्मर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस,HVDS-रखरखाव, नेटवर्क अपग्रेडेशन और खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलना शामिल है. इसके अलावा LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन, नया LTAB सर्किट बिछाने, 11KV फीडर तथा RMU (रिंग मेन यूनिट) की मरम्मत, ट्री ट्रिमिंग, स्मार्ट मीटर व DT/CT मीटर रिप्लेसमेंट का काम होगा. साथ ही अंडरग्राउंड केबल लीकेज/डैमेज की मरम्मत, प्रोजेक्ट का काम – मलाड स्कीम का कार्यान्वयन, फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन, DT चार्जिंग, HT ABC चार्जिंग आदि शिफ्टिंग जैसे काम पूरे किए जाएंगे.
कटौती से पहले क्या करें और बाद में क्या न करें?
अगर आपका भी घर लिस्ट में जारी एरिया में आता है, तो बेहतर रहेगा कि आप पहले ही पानी की टंकी भर लें और जरूरी बिजली उपकरणों जैसे मोबाइल, लैपटॉप, बैकअप के लिए इन्वर्टर को चार्ज रखें, ताकि अगर किसी कारण बिजली सप्लाई बहाल होने में वक्त लगे, तो आपको ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत घर में मौजूद भारी बिजली उपकरणों को चालू न करें, क्योंकि अगर किसी कारण बिजली वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो इससे आपके महंगे फ्रिज-ऐसी खराब हो सकते हैं. आप थोड़ा वक्त कम से कम 15 मिनट बीत जाने के बाद ही इन चीजों का इस्तेमाल करें.