- BYPL ने 21 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई डिवीजनों में रखरखाव कार्य के कारण बिजली कटौती की घोषणा की है.
- बिजली कटौती का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच अलग-अलग इलाकों के लिए निर्धारित किया गया है.
- इस रखरखाव कार्य का उद्देश्य बिजली आपूर्ति को सुरक्षित, मजबूत और बेहतर बनाना है, जिसमें वार्षिक निवारक रखरखाव और सिस्टम सुधार कार्य शामिल हैं.
- लक्ष्मी नगर, यमुना विहार, शंकर रोड, करावल नगर, पटेल नगर और नंद नगरी जैसे डिवीजनों में बिजली कटौती होगी.
Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को मजबूत और सुरक्षित बनाने की दिशा में आए दिन किसी न किसी इलाके में रखरखाव का कार्य होता रहता है, जिससे उन इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहती है यानी बिजली गुल रहती है. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES रे BYPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. माना जा रहा है कि दिल्ली में समय के साथ आबादी भी तेजी से बढ़ रही है, जिस कारण बिजली खपत में भी अच्छा इजाफा हो रहा है. ऐसे में पुरानी लाइनों को अपग्रेड करना जरूरी है ताकि लोड न पड़े और बिजली आपूर्ती सुरक्षित और बेहतर मिले. इस रखरखाव कार्य में कौन-कौन से इलाके प्रभावित रहने वाले हैं और कब तक बिजली गुल रहेगी, आइए जानते हैं इस स्टोरी में.
किन इलाकों में 21 अक्टूबर को कटेगी बिजली?
BYPL के कई प्रमुख डिवीजनों में 21 अक्टूबर 2026 को मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसमें दरियागंज, चांदनी चौक, कृष्णा नगर, मयूर विहार Phase I और II, जीटी रोड, कड़कड़डूमा, लक्ष्मी नगर, यमुना विहार, शंकर रोड, करावल नगर, पटेल नगर और नंद नगरी डिवीजन शामिल हैं. इन डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख क्षेत्रों जैसे चावड़ी बाजार, कुचा पति राम, चंदर नगर, राम नगर, मयूर विहार फेज II, कल्याणपुरी, सीलमपुर, शाहदरा, गणेश नगर साउथ, शकरपुर, भजनपुरा, ओल्ड राजेंद्र नगर, भगत सिंह कॉलोनी, नेहरू नगर और गुरु तेग बहादुर एनक्लेव में बिजली भी कटौती रहेगी. अगर आपका घर में इन इलाकों में है, तो बेहतर रहेगा कि आप पहले ही तमाम जरूरी काम निपटा लें.
पावर कट के दौरान कौन से कार्य किए जाएंगे
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, बिजली आपूर्ति को सुरक्षित, मजबूत और बेहतर बनाने के लिए यह शटडाउन किया जा रहा है. इस कटौती के दौरान डिस्कॉम की टीम मुख्य रूप से वार्षिक निवारक रखरखाव (Annual Preventive Maintenance) और सिस्टम सुधार के कार्य (System Improvement Works) का काम करेगी. इससे पुरानी लाइनों पर ओवरलोडिंग, अचानक फॉल्ट आने और उपकरणों में ट्रिपिंग की समस्या को रोकने में मदद मिलेगी.
क्या करें और क्या नहीं?
आप भी अगर इन इलाकों में रहते हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती का समय देख लें और कटौती से पहले ही कपड़े धोने, नहाने, धुलाई आदि कार्य कर लें, इसके अलावा पानी की टंकी भी भर लें और फोन भी चार्ज कर लें. इतना ही नहीं, सुरक्षा के लिहाज से जब बिजली सप्लाई बहाल की जाए, तो तुरंत भारी बिजली के उपकरण जैसे-फ्रिज, एसी और मोटर का चालू न करें, बल्कि कुछ वक्त 10 मिनट तक इंतजार करें और फिर इन्हें चालू करें, क्योंकि अगर किसी कारण से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपकी और उपकरणों की सुरक्षा बनी रहे.