राजधानी दिल्ली में बीते कई हफ्तों से विभिन्न इलाकों में अलग-अलग दिन, अलग-अलग समय बिजली रखरखाव से जुड़ा कार्य किया जा रहा है. इस दौरान उन इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली सेवाएं बाधित रहते हैं. इसी कड़ी में BSES के BYPL ने 24 अगस्त (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on :- 24-08-2026) को होने वाले मेंटेनेंस शटडाउन का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें दिल्ली के कुछ ऐसे इलाकों के नाम शामिल है, जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं. आइए जानते हैं किस इलाके में कितने देर के लिए रहेगा पावर कट और क्यों जरूरी है ये काम?
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut News: पटेल नगर, गोकुलपुरी, मदनपुर खादर समेत दिल्ली के इन इलाकों में 21
इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल
BSES Yamuna Power Limited (BYPL) द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को दिल्ली के दो मुख्य डिवीजनों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. कड़कड़डूमा डिवीजन के तहत आने वाले गांव कड़कड़डूमा, कड़कड़डूमा गांव और आनंद विहार क्षेत्रों में पावर कट रहेगा. इसके अलावा करावल नगर डिवीजन के अंतर्गत ओल्ड मुस्तफाबाद, मान सिंह नगर, गोकलपुरी, दिलशाद मस्जिद, ब्लॉक ए-दिलशाद मस्जिद-मुस्तफाबाद, ब्लॉक सी-भजनपुरा-चमन पार्क और शक्ति विहार-करावल नगर इलाकों में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. अगर आपका घर में इन एरिया में आता है, तो बेहतर रहेगा कि कटौती से पहले ही आप जरूरी काम कर लें.
देखें शटडाउन शेड्यूल
बिजली कटौती का समय
प्रभावित क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है. जारी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, कड़कड़डूमा डिवीजन में बिजली कटौती का समय दोपहर 11:00 बजे से 14:00 बजे (3 घंटे) तक रहेगा. वहीं करावल नगर डिवीजन के तहत आने वाले इलाकों में यह शटडाउन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे (2 घंटे) तक लागू रहेगा. बता दें कि इस मेंटेनेंस कार्य के पीछे बिजली सप्लाई को पहले से अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है. आंकड़े बताते हैं कि जैसे-जैसे दिल्ली में आबादी बढ़ रही है, उसी तरह खपत में भी ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा, ऐसे में किसी तरह की समस्या पैदा न हो, इसलिए ये कार्य किया जा रहा है.
कौन सा काम होगा?
BYPL द्वारा जारी शटडाउन बिजली नेटवर्क में सुधार और मीटर अपग्रेडेशन के उद्देश्य से लिया जा रहा है. कड़कड़डूमा डिवीजन में पुराने मीटरों को बदलकर ‘स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट’ (Smart Meter Replacement) का काम किया जाएगा. दूसरी ओर, करावल नगर डिवीजन में DT मीटर/CT बदलना ‘DT Meter/CT Replacement’ का कार्य पूरा किया जाएगा.
अभी कर लें ये तैयारी
अगर आपका घर में जारी लिस्ट एरिया में आता है, तो बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते कुछ जरूरी तैयारियां कर लें, ताकि कटौती के बाद आपको परेशानी न हो. आपको चाहिए कि आप कटौती से पहले पानी की टंकी भर लें और मोबाइल आदि चार्ज कर लें. इसके साथ ही इन्वर्टर भी चार्ज कर लें, ताकि अगर किसी कारण से मेंटेनेंस कार्य में देरी होती है, तो आपके पास बैकअप रहे. इसके अलावा, बिजली सप्लाई बहाल होने के तुरंत बाद फ्रिज और एसी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि अगर मेंटेनेंस के बाद किसी कारण वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होता है, तो इससे आपके महंगे बिजली उपकरण खराब हो सकते हैं. आप 10-15 मिनट बाद ही इनको चालू करें.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: पालम, उत्तम नगर, विकासपुरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में 20
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
5 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: BSES-BYPL
First published on:
Know More: Editorial Guidelines