यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में 22 अक्टूबर को BSES की BYPL कंपनी द्वारा कई इलाकों में बिजली रखरखाव का कार्य किया जाएगा.
- यह रखरखाव कार्य सुबह 10:00 बजे या 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे या 1:30 बजे तक चलेगा, जिसकी अवधि लगभग 3 घंटे होगी.
- दरियागंज, चांदनी चौक, मयूर विहार Phase I और II, जीटी रोड, यमुना विहार, और पटेल नगर डिवीजन के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी.
- यह वार्षिक निवारक रखरखाव पुरानी लाइनों पर ओवरलोडिंग और अचानक फॉल्ट जैसी समस्याओं को रोकने के लिए किया जा रहा है.
Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने कि दिशा में विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर आए दिन बिजली से जुड़ा रखरखाव कार्य चलता रहता है, ताकि दिल्ली में बिजली सप्लाई बेहतर, मजबूत और सुरक्षित बन सके. माना जा रहा है कि दिल्ली में बीते कुछ सालों से बिजली खपत में बड़ा इजाफा देखने को मिला है, जिसके कारण पुरानी लाइनों को अपग्रेड करना जरूरी हो गया है. ऐसे में जिन इलाकों में मेंटेनेंस का कार्य किया जाता है, उन इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई गुल रहती है. ऐसी कड़ी में दिल्ली डिस्कॉम कंपनी BSES की BYPL अपने अंतर्गत इलाकों में 22 अक्टूबर को जरूरी रखरखाव कार्य करेगा, जिसके कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. आइए जानते हैं दिल्ली के किन इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली और कब बहाल होगी?
22 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली?
BYPL द्वारा जारी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, कई प्रमुख डिवीजनों में 22 अक्टूबर 2026 को मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसमें दरियागंज, चांदनी चौक, मयूर विहार Phase I और II, जीटी रोड, यमुना विहार, और पटेल नगर डिवीजन शामिल हैं. इन डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख क्षेत्रों जैसे चांदनी चौक, दरीबा कलां, जामा मस्जिद क्षेत्र, क्रिस्टन कॉलोनी, गाजीपुर डेयरी, राम नगर, सीलमपुर, रोशन पुरा, धर्म पुरा, ठक्कर बापा नगर, पंजाबी बस्ती, आनंद परबा, सीलमपुर आदि कई इलाको में बिजली भी कटौती रहेगी. अगर आपका घर में इन इलाकों में है, तो बेहतर रहेगा कि आप पहले ही तमाम जरूरी काम निपटा लें.
कितनी देर के लिए गुल रहेगी बिजली?
BSES के BYPL द्वारा जारी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, ये कार्य अपने निर्धारित समय पर किया जाएगा और अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती का समय अलग-अलग रहेगा. मुख्य रूप से बिजली मेंटेनेंस कार्य सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा और कुछ इलाकों में ये कार्य 10:30 बजे शुरू होगा, जो मुख्य रूप से दोपहर 13:00 बजे (1:00 बजे) और 13:30 बजे (1:30 बजे) तक (3घंटे) रहेगी. वहीं, जीटी रोड डिवीजन और चांदनी चौक डिवीजन के कुछ इलाकों में बिजली से जुड़ा ये रखरखाव सुबह 10:15 बजे से दोपहर 13:15 बजे यानी (01:30 बजे) तक चलेगा.
पावर कट के दौरान कौन से कार्य किए जाएंगे
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, बिजली आपूर्ति को सुरक्षित, मजबूत और बेहतर बनाने के लिए यह शटडाउन किया जा रहा है. इस कटौती के दौरान डिस्कॉम की टीम मुख्य रूप से वार्षिक निवारक रखरखाव (Annual Preventive Maintenance) का काम करेगी. इससे पुरानी लाइनों पर ओवरलोडिंग, अचानक फॉल्ट आने और उपकरणों में ट्रिपिंग की समस्या को रोकने में मदद मिलेगी.
क्या करें और क्या नहीं?
आप भी अगर इन इलाकों में रहते हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती का समय देख लें और कटौती से पहले ही कपड़े धोने, नहाने आदि कार्य कर लें, इसके अलावा पानी की टंकी भी भर लें और फोन भी चार्ज कर लें. वहीं, सुरक्षा के लिहाज से जब बिजली सप्लाई बहाल की जाए, तो तुरंत भारी बिजली के उपकरण जैसे-फ्रिज, एसी और मोटर का चालू न करें, बल्कि कुछ वक्त 10-15 मिनट इंतजार करें और फिर इन्हें चालू करें, क्योंकि अगर किसी कारण से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपकी और उपकरणों की सुरक्षा बनी रहे.
यह भी पढ़ें: नंद नगरी, पटेल नगर, दरियागंज समेत दिल्ली के इन इलाकों में 19 अक्टूबर को कटेगी बिजली! यहां चेक करें शटडाउन शेड्यूल
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
2 hrs agoदिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद SEM कोर्ट पहुंचे सौरव और आशुतोष रांका
3 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
4 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
5 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
5 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
5 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
7 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
8 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
8 hrs agoदिल्ली में मौसम ने ली करवट, सुबह दिखा हल्का कोहरा और धुंध; AQI भी बढ़ने लगा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines