हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Power Cut Alert: पालम, उत्तम नगर, विकासपुरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में 20 अगस्त को कटेगी बिजली! बिजली कंपनी ने जारी किया शटडाउन शेड्यूल

Delhi Mein 20 August ko Kahan Kategi Bijli: देश की राजधानी दिल्ली में 20 अगस्त को कई इलाकों में बिजली सेवाएं बंद रहने वाली है, जिसे लेकर BSES और TATA POWER – DDL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. यहां जानिए कहीं आपका एरिया भी तो लिस्ट में नहीं.

विज्ञापन
दिल्ली में 20 अगस्त को कहां-कहां कटेगी बिजली? (Image: AI/BSES/TATA Power)

राजधानी दिल्ली में कई हफ्तों से अलग-अलग एरिया में अलग-अलग दिन बिजली रखरखाव का कार्य किया जा रहा है. इस दौरान प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहती है. हालांकि, बिजली उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें पहले ही शटडाउन को लेकर जानकारी हो इसको लेकर बिजली डिस्कॉम कंपनी पहले ही आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर देती है. इसी कड़ी में BSES की BRPL- BYPL और Tata Power-DDL के अंतर्गत 20 अगस्त को कई इलाकों में बिजली सेवाएं कुछ घंटों के लिए बाधित रह सकती है, जिसे लेकर शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL-BRPL and Tata Power-DDL on 20-08-2026) भी जारी कर दिया गया है. आइए जानते हैं क्या आपके एरिया में भी बिजली सेवाएं बंद रहेंगी और रहेगी भी तो कितनी देर के लिए.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: बवाना, जनकपुरी, पटेल नगर समेत दिल्ली के इन घनी आबादी वाले इलाकों

इन इलाको में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

विज्ञापन

दिल्ली में 20 अगस्त 2026 को बिजली कंपनियों (BRPL, BYPL, और Tata Power-DDL) द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी. शटडाउन के अनुसार, BRPL के अंतर्गत आने वाले प्रमुख प्रभावित इलाकों में वसंत कुंज (शाहाबाद मोहम्मदपुर गांव द्वारका), पालम (वैशाली कॉलोनी, वैशाली एक्सटेंशन, ब्लॉक B राज नगर 2, ब्लॉक A महावीर एनक्लेव), हौज खास (IIT दिल्ली, गौतम नगर, ब्लॉक A कुतुब इंस्टीट्यूशन एरिया), सरिता विहार (मदनपुर खादर गांव), टैगोर गार्डन (ब्लॉक WZ ख्याला विष्णु गार्डन), उत्तम नगर (ब्लॉक C उत्तम विहार बिंदापुर), नांगलोई (ब्लॉक G उदय विहार 2, अध्यापक नगर, श्री राम कॉलोनी, शिव विहार, टेक चंद कॉलोनी, चंदर विहार), निजामुद्दीन (गैस टरबाइन पावर स्टेशन IP एस्टेट, संत नगर, सुंदर नगर, प्रगति मैदान), छतरपुर (फेज 1 छतरपुर एनक्लेव), मुंडका (JJ कॉलोनी बकरवाला, यादव पार्क कमरुद्दीन नगर), खानपुर (जामिया हमदर्द, इंस्टीट्यूशनल एरिया नंबर-1), मोहन गार्डन (लक्ष्मी विहार नवादा), पंजाबी बाग (स्वयं सिद्धा कॉलोनी, पंजाबी बाग अपार्टमेंट, लाल क्वार्टर अरिहंत नगर), अलकनंदा (N-ब्लॉक कालकाजी), जनकपुरी (ब्लॉक VB वीरेंद्र नगर) और विकासपुरी (कृष्णा कॉलोनी हस्तसाल गांव) शामिल हैं. BYPL के तहत पटेल नगर (प्रेम नगर-बलजीत नगर, ब्लॉक F-पंजाबी बस्ती) और करावल नगर (ब्लॉक A, B, C, I भगत सिंह कॉलोनी, ब्लॉक D-वेस्ट करावल नगर) प्रभावित रहेंगे. वहीं Tata Power-DDL के क्षेत्रों में किराड़ी (रूपाली एनक्लेव), मंगोलपुरी (D-5, 4, 3, S. पुरी ब्लॉक्स), बवाना (दरियापुर), नरेला (नांगली पूना), रोहिणी (PKT-16 सेक्टर-24) और शालीमार बाग (खड्डा कॉलोनी, हैदरपुर गांव) शामिल हैं.

BYPL द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल

विज्ञापन

BRPL द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल

Tata Power-DDL द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल

विज्ञापन

बिजली कटौती का समय

बिजली आपूर्ति बाधित रहने का समय अलग-अलग इलाकों के शेड्यूल के अनुसार सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे के बीच रहेगा. ज्यादातर इलाकों में शटडाउन 1.5 घंटे से लेकर 4 घंटे के तय स्लॉट में होगा. सुबह के शुरुआती स्लॉट 08:30 से 10:30, 09:00 से 10:30 और 10:00 से 12:00 बजे तक रहेंगे. इसके अलावा ज्यादा इलाकों में मेंटेनेंस का काम 10:30 से 12:30, 11:00 से 12:30, 11:00 से दोपहर 1:00 बजे, 11:00 से दोपहर 02:00, 11:00 से 03:00 और दोपहर बाद 02:00 से 03:30 और 02:45 से 05:45 बजे के बीच पूरा किया जाएगा.

कौन से कार्य किए जाएंगे

बिजली नेटवर्क की क्षमता, सुरक्षा और बिना रुकावट सप्लाई देने के लिए कई तरह के तकनीकी व इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन कार्य किए जाएंगे. इसमें ट्रांसफॉर्मर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, लोड बैलेंसिंग, नेटवर्क अपग्रेडेशन और खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलना शामिल है. इसके अलावा LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन, नया LTAB सर्किट बिछाने, 11KV फीडर तथा RMU (रिंग मेन यूनिट) की मरम्मत, ट्री ट्रिमिंग, स्मार्ट मीटर व DT/CT मीटर रिप्लेसमेंट का काम होगा. साथ ही अंडरग्राउंड केबल लीकेज/डैमेज की मरम्मत, फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन, DT चार्जिंग, HT ABC चार्जिंग आदि शिफ्टिंग जैसे काम पूरे किए जाएंगे.

विज्ञापन

क्या करें और क्या करें से बचें?

अगर जारी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल में आपका भी एरिया शमिल है, तो आप पहले ही घर की पानी की टंकी भर लें और जरूरी बिजली उपकरण को चार्ज कर लें. जैसे मोबाइल और इन्वर्टर, ताकि पावर कट में बैकअप मिल सके. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई दोबारा सामान्य हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरण जैसे एसी-फ्रिज को चालू न करें, क्योंकि अगर वोल्टेज में किसी कारण उतार-चढ़ाव रहता है, तो इससे आपके घर में मौजूद महंगे उपकरण खराब हो सकते हैं.

आपात की स्थिति में यहां करें कॉल

बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद अगर आपको किसी तरह की परेशानी हो, या बिजली से जुड़ी कोई आपात स्थिति पैदा हो जाए, तो आप संबंधित बिजली डिस्कॉम के कस्टमर केयर पर कॉल कर सकते हैं.

विज्ञापन
  • BRPL- 19123
  • BYPL- 19122
  • Tata Power-DDL- 19124 or 1800-208-9124

यह भी पढ़ें: दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर तालकटोरा स्टेडियम में खास कार्यक्रम, महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपये

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola