राजधानी दिल्ली में बिजली बीते कई हफ्तों से बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने की दिशा में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES और TATA POWER – DDL द्वारा अलग-अलग समय पर अलग-अलग दिन मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है. इस कड़ी में प्रभावित इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई बंद रह सकती है, जिसको लेकर डिस्कॉम कंपनी द्वारा आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल 19 अगस्त (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL, BRPL and TATA POWER – DDL on :- 19-08-2026) के लिए जारी कर दिया गया है. BSES के BRPL- BYPL और TATA POWER – DDL के अंतर्गत कई इलाकों में शटडाउन रहेगा, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पहले ही अपना एरिया जारी लिस्ट में चेक कर लें, ताकि पावर कट के कारण आपको मुश्किलों का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP और बिहार सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 किमी प्रति
शटडाउन से कौन से इलाके होंगे प्रभावित?
राजधानी दिल्ली में 19 अगस्त 2026 को डिस्कॉम कंपनियों द्वारा मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन कार्य के कारण विभिन्न इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. BRPL के तहत जनकपुरी (ब्लॉक 8 प्रेस कॉलोनी मयापुरी, ब्लॉक 3 सुभाष नगर), टैगोर गार्डन (ब्लॉक 24 तिलक नगर, ब्लॉक D ख्याला विष्णु गार्डन, ब्लॉक AE टैगोर गार्डन व एक्सटेंशन), खानपुर (ब्लॉक B देवली संगम विहार), हौज खास (पॉकेट B कटवारिया सराय, मस्जिद मोठ विलेज साउथ एक्सटेंशन II, IIT दिल्ली), पालम (पालम एक्सटेंशन), नांगलोई (जय विहार Phase-1 व 3, नांगलोई सैयद विलेज पश्चिम विहार, DSIDC नांगलोई ब्लॉक A व H), वसंत कुंज (टीचर कॉलोनी मेहरौली, लखी नाथ कुटी, पॉकेट 4/5/6 सेक्टर B, ब्राह्मण मोहल्ला, किशनगढ़ विलेज सेक्टर A), छतरपुर (छतरपुर एन्क्लेव Phase 1 व 2) और मोहन गार्डन (ब्लॉक H भगवती गार्डन नवादा, ब्लॉक P2 मोहन गार्डन रजापुर खुर्द) में शटडाउन रहेगा. वहीं, BYPL प्रभावित क्षेत्रों की बात करें, को इसमें पटेल नगर (चेतन बस्ती-ब्लॉक J नेहरू नगर, ब्लॉक F पंजाबी बस्ती-प्रेम नगर, S.K. ट्रांसपोर्ट-आनंद पर्वत) और करावल नगर (जवाहर नगर इंडस्ट्रियल एरिया, खजानी नगर, जोहरीपुर, गोकुलपुरी, जैन कॉम्प्लेक्स) भी प्रभावित रहेंगे. इसके अलावा टाटा पावर DDL (TATA POWER – DDL) के अंतर्गत किरोड़ी (राजीव नगर का हिस्सा, प्रेम नगर-1 का हिस्सा), बवाना (निजामपुर का हिस्सा), नरेला (न्यू कौशिक एन्क्लेव का हिस्सा), बादली (होलंबीर कलां का हिस्सा) और शालीमार बाग (संत नगर का हिस्सा) में बिजली कटौती की जाएगी.
बिजली कटौती का समय
बिजली कटौती मुख्य रूप से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक के अलग-अलग स्लॉट में की जाएगी. ज्यादातर प्रभावित इलाकों में मेंटेनेंस का काम 2 घंटे से लेकर 4 घंटे तक चलेगा. कई इलाकों में पावर कट सुबह 10:00 से 12:00, 10:30 से 12:30, 11:00 से 1:00 बजे तक रहेगा, जबकि कुछ चुनिंदा डिवीजनों में काम दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक भी निर्धारित किया गया है. हम आपकी सुविधा के लिए नीचे शटडाउन शेड्यूल की लिस्ट अपलोड कर रहे हैं, ताकि आप आसानी से अपना एरिया चेक कर लें.
BYPL प्रभावित क्षेत्र:
BRPL प्रभावित क्षेत्र:
TATA POWER – DDL प्रभावित क्षेत्र:
कौन-कौन सा कार्य होगा?
इस शटडाउन के दौरान बिजली नेटवर्क को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन कार्य किए जाएंगे. इसमें ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट, ऑयल लीकेज रिपेयरिंग, स्मार्ट मीटर और DT/CT मीटर रिप्लेसमेंट का काम शामिल है. इसके अलावा RMU मेंटेनेंस, LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन, नए LTAB सर्किट बिछाने, 11KV फीडर मेंटेनेंस, HVDS ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉल करने और सुरक्षा के लिहाज से फॉल्टी केबल रेक्टिफिकेशन और गार्ड वायर लगाने जैसे जरूरी काम पूरे किए जाएंगे.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका भी घर इन एरिया में आता है, तो बेहतर रहेगा कि आप पहले ही कुछ जरूरी तैयारी कर लें, ताकि मेंटेनेंस का कार्य शुरू होने के बाद आपको परेशानी का सामना न करना पड़े. बिजली सप्लाई कटने से पहले पानी की टंकी भर लें, कपड़े धोने हो, तो पहले ही धो लें और मोबाइल, इन्वर्टर आदि पहले ही चार्ज कर लें. अगर किसी कारण बिजली मेंटेनेंस कार्य में किसी तरह की देरी होती है, तो आपको परेशानी न हो इसलिए इन कामों का करना जरूरी है. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो कभी भी तुरंत भारी बिजली उपकरणों को चालू न करें, जैसे एसी- फ्रिज आदि, क्योंकि सप्लाई बहाल होने के बाद अगर कभी वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आता है, तो आपके महंगे बिजली उपकरण खराब हो सकते हैं. साथ ही अगर बिजली मेंटेनेंस पूरा होने के बाद आपको किसी तरह की परेशानी होती है, या कोई आपात स्थिति पैदा होता है, तो आप संबंधित बिजली डिस्कॉम कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: बवाना, शाहदरा, शालीमार बाग समेत दिल्ली के इन इलाकों में 18
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
10 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
11 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
16 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines