हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Power Cut Alert: अलकनंदा, पंजाबी बाग, उत्तम नगर समेत दिल्ली के कई इलाकों में 16 अक्टूबर को कटेगी बिजली! चेक करें शटडाउन शेड्यूल

Delhi Mein 16 October ko Kahan Kategi Bijli: देश की राजधानी दिल्ली के कई घनी आबाद वाले इलाकों में 16 अक्टूबर 2026 को बिजली कटौती रहने वाली है, जिसकी जानकारी बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दी है. जानिए क्या आपके इलाके में भी कटेगी बिजली?

विज्ञापन
दिल्ली में 16 अक्टूबर को कहां -कहां गायब रहेगी बिजली? (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:

  • BSES की BRPL ने 16 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती का आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी किया है.
  • यह बिजली कटौती रखरखाव कार्य के लिए है, जिसमें ट्रांसफार्मर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और एलटी सर्किट का नेटवर्क अपग्रेडेशन शामिल है.
  • जनकपुरी, पालम, वसंत कुंज, साकेत, छतरपुर, द्वारका, नजफगढ़, मुंडका, नांगलोई, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, विकासपुरी, पंजाबी बाग, सरिता विहार, अलकनंदा, खानपुर, टैगोर गार्डन और निजामुद्दीन जैसे कई डिवीजन प्रभावित होंगे.
  • ज्यादातर इलाकों में बिजली कटौती सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी, जबकि कुछ स्थानों पर यह सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच अलग-अलग समय पर होगी.

राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को बेहतर और मजबूत बनाने की दिशा में आए दिन किसी न किसी इलाके में काम होता रहता है. माना जा रहा है कि राजधानी में बढ़ती आबाद के कारण बिजली खपत में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है. ऐसे में पुरानी लाइनों में लोड न पड़े और घर-घर सप्लाई सुरक्षित और बेहतर बनी रहे, इसके लिए बिजली डिस्कॉम कंपनी विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय और अलग-अलग दिन पर मेंटेनेंस से जुड़ा कार्य करती रहती है. इस रखरखाव कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो जाती है, ऐसे में 16 अक्टूबर 2026 को लेकर भी बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES की BRPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है. आइए जानते हैं किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली और क्या है कटौती की टाइमिंग?

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: नंद नगरी, पीतमपुरा, शालीमार बाग समेत दिल्ली के कई इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली! अभी चेक करें अपना एरिया

विज्ञापन

किन इलाकों में 16 अक्टूबर गुल रहेगी बिजली?

बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस रखरखाव अभियान के तहत जनकपुरी, पालम, वसंत कुंज, साकेत, छतरपुर, द्वारका, नजफगढ़, मुंडका, नांगलोई, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, विकासपुरी, पंजाबी बाग, सरिता विहार, अलकनंदा, खानपुर, टैगोर गार्डन और निजामुद्दीन जैसे विभिन्न डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले इलाके प्रभावित रहने वाले हैं. इन डिवीजनों में कौन से इलाके मुख्य रूप से प्रभावित रहेंगे उनकी अधिक जानकारी के लिए हम आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल का लिंक जोड़ रहे हैं, जिस पर क्लिक कर आप अपने इलाके की जानकारी ले सकते हैं.

BRPL मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल – 16 अक्टूबर 2026

S.No.DivisionShutdown TimeReasonAffected Area
1Janakpuri11:34 AM–1:34 PMLT Circuit Network UpgradationManak Vihar, Tihar Village
2Tagore Garden11:10 AM–2:10 PMTransformer Preventive MaintenancePocket C, Chand Nagar, Vishnu Garden
3Alaknanda11:10 AM–2:10 PMTransformer Preventive MaintenanceTughlakabad Village
4Palam11:10 AM–2:10 PMTransformer Preventive MaintenancePocket 2, Sector 9, Dwarka
5Vasant Kunj11:10 AM–12:10 PMTransformer Preventive MaintenanceMehrauli Village
6Nangloi11:10 AM–1:10 PMLT Circuit Pole DamagePira Garhi Village, Paschim Vihar
7Sarita Vihar11:10 AM–2:10 PMTransformer Preventive MaintenanceAli Village
8Punjabi Bagh11:00 AM–1:00 PMLT Circuit Network UpgradationBaba Haridas Nagar, Tikri Kalan
9Uttam Nagar11:00 AM–2:00 PMTransformer Preventive MaintenanceSector 9, Dwarka
10Hauz Khas11:00 AM–2:00 PMTransformer Preventive MaintenanceAnand Gram, Ghitorni

BSES -BRPL के अंतर्गत प्रभावित इलाकों में- LINK

विज्ञापन

कितनी देर कटेगी बिजली?

बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली से जुड़ा कार्य अलग-अलग स्लॉट में पूरा किया जाएगा. मुख्य रूप से सुबह 9:00 बजे से मेंटेनेंस कार्य शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे (15:00 बजे) के बीच रहेगा. ज्यादातर इलाकों में जैसे, पालम, अलकनंदा, वसंत कुंज, सरिता विहार और नजफगढ़ आदि कई डिवीजनों में कटौती मुख्य रूप से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी. वहीं. कुछ स्थानों पर यह कार्य सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक,  मुंडका और कुछ क्षेत्रों में में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा. अगर आपका एरिया प्रभावित एरिया की लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती से पहले अपने तमाम जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि आपको बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े.

बिजली कटौती के वक्त कौन से कार्य किए जाएंगे?

बिजली आपूर्ति में इस रुकावट का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के इन इलाकों के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और सुरक्षित बनाना है. इस कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCE), एलटी सर्किट का नेटवर्क अपग्रेडेशन (LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATION), नई एलटीएबी सर्किट केबल बिछाना (LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYING), 11 केवी फीडर की मरम्मत (11KV FEEDER-PROBLEM IN RMU), पेड़ों की ट्रीमिंग और सीटी (TREE TRIMMING), पीटी और डीटी मीटर का रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जाएंगे.  

विज्ञापन

क्या करें और क्या नहीं?

अगर आपका एरिया भी शटडाउन शेड्यूल के लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप अपने एरिया की पहले टाइमिंग देखें कि किस टाइम पर मेंटेनेंस कार्य शुरू किया जाएगा. इसके बाद अगर आप कपड़े धोने या घर की धुलाई आदि की योजना बना रहे हैं, तो बिजली कटौती से ये काम निपटा लें. इसके अलावा पानी की टंकी भर लें, मोबाइल चार्ज कर लें, ताकि अगर बिजली कार्य में किसी कारण देरी होती है, तो आपको ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े. इतना ही नहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरण जैसे फ्रिज, एसी पानी का मोटर आदि को चालू न करें, क्योंकि अगर मेंटेनेंस के बाद वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके ये बिजली उपकरण खराब हो सकते हैं.

  • BSES (BRPL)- हेल्पलाइन- 19122
  • यहां लिखें: brpl.customercare@reliancegroupindia.com

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: शालीमार बाग, मंगोलपुरी, नंद नगरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में रहेगा 14 अक्टूबर को पावर कट! चेक करें प्रभावित एरिया के नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola