हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Power Cut Alert: शालीमार बाग, मंगोलपुरी, नंद नगरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में रहेगा 14 अक्टूबर को पावर कट! चेक करें प्रभावित एरिया के नाम

Delhi Mein 14 October ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई क्षेत्रों में 14 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग इलाकों में बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है, जिसे लेकर BSES और Tata Power DDL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है.

विज्ञापन
दिल्ली में 14 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI/BSES/TATA POWER)

खबर की मुख्य बातें:

  • 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, क्योंकि BSES और TATA POWER-DDL रखरखाव का काम करेंगी.
  • TATA POWER-DDL के अंतर्गत शालीमार बाग, मॉडल टाउन, बवाना, किराड़ी, मंगोलपुरी और बादली जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे.
  • BYPL के मयूर विहार I और II, करावल नगर, यमुना विहार, नंद नगरी, शंकर रोड और दरियागंज के मुख्य इलाके भी इस शटडाउन से प्रभावित होंगे.
  • इस रखरखाव के दौरान BYPL स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस का काम करेगी, जबकि TATA POWER-DDL खराब एसेट को ठीक करने और केबल चार्जिंग जैसे कार्य करेगी.

राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने कि दिशा में विभिन्न इलाकों में आए दिन बिजली रखरखाव से जुड़ा कार्य चलता रही रहता है, जिसकी सूचना खुद बिजली डिस्कॉम कंपनी देती है. माना जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती आबादी के कारण, बिजली खपत में भी अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिला है, जिसके चलते पुरानी लाइनों को जल्द से जल्द बदलना और पहले से ज्यादा मजबूत बनाना जरूरी है. दिल्ली में रहने वाले लोगों को बेहतर, बिना रुकावट और सुरक्षित बिजली सप्लाई मिल सके, इसके लिए BSES और TATA POWER-DDL अपने अंतर्गत इलाकों में रखरखाव कार्य कर रही है और 14 अक्टूबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and TATA POWER-DDL on :- 14-10-2026) को भी करने वाली है, जिसकी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल भी जारी कर दी गई है. इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप अपना एरिया स्टोरी में दिए गए लिस्ट में चेक करें लें और जान लें कि आपके एरिया में कितनी देर के लिए लाइट नहीं रहेगी.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: करावल नगर, दरियागंज, नंद नगरी समेत दिल्ली के इन इलाकों में 13 अक्टूबर को रहेगा पावर कट! अभी चेक करें अपना एरिया

विज्ञापन

किन इलाकों में 14 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली?

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 14 अक्टूबर 2026 को TATA POWER – DDL और BYPL द्वारा रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिसके तहत TATA POWER – DDL में आने वाले शालीमार बाग, मॉडल टाउन, बवाना, किराड़ी, मंगोलपुरी, और बादली के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी. इसके अलावा, BYPL क्षेत्र के मयूर विहार I और II, करावल नगर, यमुना विहार, नंद नगरी, शंकर रोड और दरियागंज के मुख्य इलाके इस शटडाउन से प्रभावित रहेंगे.  आपकी सुविधा के लिए हम नीचे आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल की लिस्ट अपलोड कर रहे हैं, जिसमें आप अपना एरिया का नाम चेक कर सकेंगे.

BSES के ये इलाके रहेंगे प्रभावित

विज्ञापन

TATA POWER-DDL के ये इलाके रहेंगे प्रभावित

कितनी देर गुल रहेगी बिजली?

बिजली कटौती का समय अलग-अलग डिवीजनों के हिसाब से तय किया गया है. BYPL के मयूर विहार 1 और 2 डिवीजन में पावर कट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक रहेगा. इसके अलावा नंद नगरी, यमुना विहार, शंकर रोड और करावल नगर डिवीजनों में बिजली कटौती का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 13:30 बजे (3 घंटे) तक निर्धारित किया गया है. वहीं, दरियागंज डिवीजन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक (2 घंटे) आपूर्ति बाधित रहने वाली है. TATA POWER-DDL के शालीमार बाग और मॉडल टाउन में सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, बवाना और किराड़ी के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से दोहपर 14: 30 और 15:30 बजे तक और मंगोलपुरी और बवाना के आधीन क्षेत्रों में 11:00, 11:30 बजे से 15:00 बजे, 13:30 बजे और 16:00 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बिजली गुल रहेगी. अगर आपका एरिया भी इन डिवीजन में आता है, तो कटौती से पहले कुछ जरूरी काम पहले ही निपटा लें.

विज्ञापन

पावर कट के दौरान कौन से कार्य किए जाएंगे?

यह बिजली कटौती के दौरान BSES और TATA POWER-DDL की टीमें कई महत्वपूर्ण कार्य करेगी. BYPL के मयूर विहार, नंद नगरी, यमुना विहार, शंकर रोड और करावल नगर डिवीजनों में प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (Preventive Maintenance) काम किया जाएगा. वहीं, दरियागंज डिवीजन के क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन (Smart Meter Installation) का कार्य होना है. TATA POWER-DDL के खराब एसेट को ठीक करना / RMU बदलना- योजनाबद्ध रखरखाव (Faulty Asset Rectification Rmu Replacement, Planned Maintenance), खराब एसेट को ठीक करना- मालाड स्कीम (Faulty Asset Rectification- Malad Scheme),  Ht ABC की मरम्मत, प्रोजेक्ट का काम (Faulty Asset Rectification- Ht ABC Repair), बेयर (नंगे तार) से Ht ABC में बदलना (Project Wrok Bare To Ht ABC), लोड कम करना, Lt ABC बिछाना (Load Mitigation Lt ABC Laying), Dp लगाना (Project Work Dp Installation) और केबल चार्जिंग (Project Work Cable Charging) जैसे कार्य किए जाएंगे.

क्या करें और क्या नहीं?

अगर आपका घर पर भी प्रभावित एरिया की लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती से पहले कपड़े धोने, पानी की टंकी भरने, मोबाइल आदि चार्ज करने और नहाने जैसे काम पहले ही कर लें, ताकि कटौती के कारण पानी की कमी आदि समस्या न पैदा हो. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों, जैसे फ्रिज, एसी, मोटर को न चालू करें, क्योंकि मेंटेनेंस कार्य के कारण अगर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता ह, तो ये चीजें खराब हो सकती हैं. इसलिए आपको चाहिए कि आप बिजली आने के 10-15 मिनट बाद ही इन चीजों को चालू करें.

विज्ञापन
  • BSES (BRPL)- हेल्पलाइन- 19122
  • TATA Power-DDL- हेल्पलाइन- 19124

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: नंद नगरी, मयूर विहार, मंगोलपुरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में 12 अक्टूबर कटेगी बिजली! यहां चेक करें अपना एरिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola