हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Power Cut Alert: नंद नगरी, मयूर विहार, मंगोलपुरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में 12 अक्टूबर कटेगी बिजली! यहां चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 12 October ko Kahan Kategi Bijli: राजधानी दिल्ली में 12 अक्टूबर को कई घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली गुल रहने वाली है, जिसको लेकर BSES के BYPL और TATA POWER-DDL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल भी जारी कर दिया है. आइए इस स्टोरी में जानें किन इलाकों में बिजली रहेगी गुल और कब तक?

विज्ञापन
दिल्ली के किन इलाकों में 12 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? (Images: AI/BSES/TATA )

खबर की मुख्य बातें:

  • दिल्ली में 12 अक्टूबर 2026 को BSES और TATA POWER-DDL द्वारा विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती की घोषणा की गई है.
  • यह बिजली कटौती बढ़ती आबादी के कारण बिजली की खपत में इजाफा और पुरानी लाइनों के अपग्रेडेशन की आवश्यकता के कारण हो रही है.
  • कटौती के दौरान प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन, आरएमयू रिप्लेसमेंट और स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन जैसे कार्य किए जाएंगे.
  • BSES के BYPL क्षेत्रों में मयूर विहार, यमुना विहार, करवाल नगर, शंकर रोड, नंद नगरी और दरियागंज डिविजन शामिल हैं, जबकि TATA POWER-DDL के तहत शालिमार बाग, केशवपुरम, बवाना, नरेला, मंगोलपुरी, किराड़ी और बादली के कई इलाके प्रभावित होंगे.

राजधानी दिल्ली में बीत आए दिन विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली से जुड़ा कार्य चलता रहता है, जिसके कारण उन इलाकों में कुछ देर के लिए पावर कट भी रहता है. माना जा रहा है कि बढ़ती आबादी के कारण बिजली खपत में भी इजाफा हुआ है, जिस कारण पुरानी बिजली लाइनों को अपग्रेड की जरूरत पड़ रही है. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES और TATA POWER-DDL ने 12 अक्टूबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and TATA POWER-DDL on :- 12-10-2026) को लेकर अधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिस के अनुसार, दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में पावर कट रहने वाला है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली और कौन सा कार्य किया जाएगा?

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: अलकनंदा, निजामुद्दीन, छतरपुर समेत दिल्ली के कई इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली! अभी चेक करें अपना एरिया

विज्ञापन

12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट?

12 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद रहने वाली है. अगर बात करें BSES के BYPL (BSES Yamuna Power Limited) क्षेत्र की, तो इसमें मयूर विहार फेज 1 और 2 डिविजन, यमुना विहार डिविजन, करवाल नगर डिविजन , शंकर रोड डिविजन, नंद नगरी डिविजन और दरियागंज डिविजन के कई इलाकों में बिजली सप्लाई निर्धारित वक्त के लिए गुल रहेगी. इसके अलावा, टाटा पावर-DDL के अंतर्गत शालिमार बाग, केशवपुरम, बवाना, नरेला, मंगोलपुरी, किराड़ी और बादली के कई इलाकों में भी बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा, इसलिए बेहतर रहेगा कि पावर कट का टाइमिंग चेक कर लें और बिजली गुल से पहले ही जरूरी कार्य निपटा लें.

BYPL की लिस्ट यहां देखें

TATA POWER-DDL की लिस्ट यहां देखें

कब से कब तक गुल रहेगी बिजली?

इन सभी इलाकों में रखरखाव कार्यों के चलते बिजली का समय अलग-अलग तय किया गया है. BYPL के क्षेत्रों में ज्यादातर पावर कट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 या 01:30 बजे के बीच रहेगा, जैसे मयूर विहार और करवाल नगर में सुबह 10:01 से दोपहर 01:01 तक का समय निर्धारित है. वहीं, टाटा पावर-DDL के शेड्यूल के अनुसार कुछ जगहों पर सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और कुछ इलाकों में सुबह 10:30 से दोपहर 03:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी.

विज्ञापन

बिजली बंद रहने के दौरान क्या-क्या काम किए जाएंगे?

बिजली सप्लाई बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए यह शटडाउन किया जा रहा है. इस दौरान बिजली विभाग द्वारा मुख्य रूप से प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (Preventive Maintenance) कार्य किया जाएगा. इसके साथ ही, कई स्थानों पर फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन (Faulty Asset Rectification), आरएमयू रिप्लेसमेंट (RMU Replacement), डीटी रिप्लेसमेंट (DT Replacement), केबल चार्जिंग (Cable Charging), स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन (Smart Meter Installation), डीटी ऑग्मेंटेशन (DT Augmentation) और नए कनेक्शन से जुड़े तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपका एरिया भी लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले ही पानी की टंकी, कपड़े धोना, नहाना और फोन चार्जिंग जैसे काम कर लें. ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो बिजली के भारी उपकरणों, जैसे फ्रिज, एसी आदि को चालू न करें, क्योंकि अगर मेंटेनेंस कार्य के बाद वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो समस्या पैदा हो सकती है. बेहतर रहेगा कि आप बिजली बहाल होने के 10-15 मिनट बाद भारी उपकरणों को चालू करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi Power Alert: निजामुद्दीन, सरिता विहार, शालीमार बाग समेत दिल्ली के कई इलाकों में 7 अक्टूबर रहेगा पावर कट! अभी चेक करें अपना एरिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola