राजधानी दिल्ली में बेहतर बिजली सप्लाई को बनाएं रखने के लिए बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES और TATA Power द्वारा 11 सितंबर को कई इलाकों में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य रखा है. इस दौरान तय इलाकों में घंटों बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी, जिसकी जानकारी खुद डिस्कोम ने आधिकारिक शटडाउन नोटिफिकेशन जारी कर दी है. आपका इलाका इस लिस्ट में है या नहीं, आइए इस स्टोरी में जानते हैं और कटौती के दौरान कौन से कान होने हैं?
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut News: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सरिता विहार, दरियागंज समेत कई इलाकों में 10
प्रभावित इलाकों के नाम
राजधानी दिल्ली में BSES (BRPL और BYPL) द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के तहत 11 सितंबर 2026 को कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित होने वाले मुख्य डिवीजनों में वसंत कुंज, मोहन गार्डन, मुंडका, साकेत, सरिता विहार, टैगोर गार्डन, छतरपुर, नांगलोई, नेहरू प्लेस, आर. के. पुरम, खानपुर, जनकपुरी, पालम, पंजाबी बाग, नजफगढ़, उत्तम नगर, निजामुद्दीन, पटेल नगर और दरियागंज शामिल हैं. वहीं, Tata Power के अंतर्गत आने वाले इलाकों में समता विहार का कुछ हिस्सा, आई ब्लॉक, नाथू कॉलोनी, त्रिवेणी कॉलोनी, ई-6 और ई-7 एस. पुरी, सेक्टर-22 रोहिणी, अमन विहार और संत नगर भी शामिल हैं. हम इस स्टोरी में शटडाउन शेड्यूल की लिस्ट एड कर रहे हैं, जिसपर क्लिक कर आप अपने एरिया का नाम चेक कर सकते हैं. BRPL, BYPL, TATA POWER.
बिजली कटौती का समय क्या रहेगा
निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली सप्लाई अलग-अलग समय स्लॉट्स में सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 17:00 बजे तक प्रभावित रहेगी. यह कटौती मुख्य रूप से 1:00 से 3:00 घंटे तक के विभिन्न स्लॉट्स में की जाएगी, जिसमें सुबह 10:00 से 12:00, 10:00 से 13:00, 11:00 से 12:00, 11:00 से 12:30, 11:00 से 13:00, 11:00 से 14:00, 11:09 से 13:09, 12:00 से 15:00, 13:00 से 16:00, 14:00 से 16:00 और 14:00 से 17:00 बजे तक का समय शामिल है.
कौन से कार्य किए जाएंगे?
बिजली नेटवर्क को मजबूत और सुचारू बनाए रखने के लिए इस शटडाउन के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे. इसमें मुख्य रूप से ट्रांसफार्मर का प्रिवेंटिव और रूटीन मेंटेनेंस (Transformer Preventive/Routine Maintenance), एचवीडीएस ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस (HVDS Maintenance), आरएमयू मेंटेनेंस (RMU Maintenance), एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रैडेशन (LT Circuit Network Upgradation), एलटी एसीबी रिप्लेसमेंट (LT ACB Replacement), नया एलटीएबी सर्किट बिछाना (New LTAB Circuit Laying), 11KV फीडर मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई (Tree Trimming), स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट एवं इंस्टॉलेशन (Smart Meter Replacement & Installation), missing RMU cover रिप्लेसमेंट और ओवरऑल सिस्टम इम्प्रूवमेंट वर्क (System Improvement Work) किया जाना निर्धारित है.
क्या करें क्या नहीं?
अगर आपका भी एरिया शटडाउन शेड्यूल में मौजूद है, तो उससे पहले कुछ जरूरी कार्य निपटा लें. जैसे की बिजली कटौती से पहले कपड़े धो लें, मोबाइल आदि चार्ज कर लें, ताकि पावर कट के दौरान परेशानी न हो. इसके अलावा, जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत एसी व फ्रिज इस्तेमाल न करें, बल्कि थोड़ा इंतजार करें 10-15 मिनट और फिर इन भारी बिजली उपकरणों को चालू करें. अगर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके घर में मौजूद यह उपकरण खराब हो सकते हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
14 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 mins agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
51 mins agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 hr agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
8 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
18 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: BRPL, BRPL, TATA POWER
First published on:
Know More: Editorial Guidelines