Delhi Power Cut: गोकुलपुरी, चांदनी चौक, रोहिणी समेत दिल्ली के इन इलाकों में 29 अगस्त को कटेगी बिजली! चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 29 August ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई इलाकों में 29 अगस्त को बिजली कटेगी, जिसको लेकर BSES और TATA POWER ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. आइए जानते हैं क्यों जरूरी है ये काम और कब तक रहेगा पावर कट?

Delhi Power Cut News 29 August 2026

दिल्ली में 29 अगस्त को कहां रहेगा पावर कट. (Image: AI/BSES/TATA)

राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को पहले से मजबूत और सुरक्षित बनाने की दिशा में आए दिन विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर रखरखाव कार्य चलता रहता है. इस रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए प्रभावित होती है, जिसको लेकर बिजली डिस्कॉम कंपनियां पहले ही आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर देती है. इसी कड़ी में BSES और TATA Power-DDL ने 29 अगस्त 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on :- 29-08-2026) यानी कल कई इलाकों में शटडाउन रखा है. आइए जानते हैं कौन से इलाके प्रभावित रहेंगे और क्या रहेगी टाइमिंग?

विज्ञापन
विज्ञापन

किन इलाकों में रहेगा पावर कट?

29 अगस्त 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. BSES के BYPL और TATA POWER – DDL क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले प्रभावित इलाकों में दरियागंज के कम्युनिटी सेंटर, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, सीताराम बाजार और चांदनी महल; यमुना विहार के राम मोहल्ला (गोकुलपुरी), न्यू सीलमपुर फेज-2 (ब्लॉक B व C), सुभाष मोहल्ला (भजनपुरा, ब्लॉक B), नयागांव (न्यू कटवारा-उस्मानपुर) और जगजीत नगर (घोंडा) शामिल हैं. इसके अलावा करावल नगर के बृजपुरी-गोकुलपुरी (ब्लॉक A, B व C), पटेल नगर की चेतन बस्ती (ब्लॉक J, नेहरू नगर), करकरडूमा की बिहारी कॉलोनी (शाहदरा) और राउज एवेन्यू-अजमेरी गेट के DDA फ्लैट्स और माता सुंदरी स्कूल क्षेत्र में भी पावर कट रहेगा. वहीं, टाटा पावर क्षेत्रों में शालीमार बाग के कंडक्टर कॉलोनी, JJ क्लस्टर कलंदर कॉलोनी और रामघाट HVDS व कालीघाट का हिस्सा; नरेला का केशव नगर; किराड़ी की मिथिला विहार कॉलोनी; और रोहिणी का LSC मार्केट P.V. व A-ब्लॉक P.V. प्रभावित होंगे.

बिजली कटौती का समय क्या रहेगा?


बिजली कटौती अलग-अलग इलाकों में सुबह 09:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 15:00 बजे यानी 3 बजे तक अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय के लिए निर्धारित की गई है. दरियागंज के कुछ हिस्सों में कटौती का समय सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक रहेगा. वहीं यमुना विहार, शहादरा (बिहारी कॉलोनी), और राउज एवेन्यू क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे (3 घंटे) तक बिजली बंद रहेगी. पटेल नगर और रोहिणी क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आपूर्ति बाधित होगी. नरेला, किराड़ी और शालीमार बाग के कंडक्टर कॉलोनी में 11:00 से 13:00 बजे (2 घंटे) तक पावर कट रहेगा, जबकि शालीमार बाग के JJ क्लस्टर कलंदर कॉलोनी और रामघाट HVDS इलाकों में यह कटौती सुबह 11:00 से दोपहर 15:00 बजे तक (4 घंटे ) रहेगी.

विज्ञापन

देखें आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल

BSES

TATA POWER-DDL

विज्ञापन

क्यों जरूरी है ये मेंटेनेंस कार्य?

बिजली आपूर्ति में सुधार और नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है. माना जा रहा है कि दिल्ली में बिजली खपत लगातार बढ़ रही है, जिस कारण यह कार्य जरूरी है. इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभिन्न जगहों पर प्रोजेक्ट वर्क, HVDS ट्रांसफॉर्मर लगाने और नेटवर्क अपग्रैडेशन (Network Upgradation) का काम किया जाएगा. इसके साथ ही सिस्टम इम्प्रूवमेंट, सिविल वर्क और स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट (Smart Meter Replacement) का काम पूरा किया जाएगा. इतना ही नहीं, कुछ इलाकों में HT ABC रिपेयर, DT चार्जिंग, RMU रिपेयर (Faulty Asset Rectification) और सुरक्षा कारणों से हॉट स्पॉट अटेंडिंग (Hot spot attending) का कार्य किया जाएगा.

विज्ञापन

क्या करें क्या नहीं?

ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आपका एरिया आधिकारिक शटडाउन की लिस्ट में आता है, तो आप कटौती से पहले ही कपड़े धोने आदि कार्य निपटा लें. इसके अलावा पानी की टंकी भर लें, मोबाइल व इन्वर्टर पहले ही चार्ज कर लें. साथ ही, जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी उपकरणों को चालू न करें, क्योंकि अगर मेंटेनेंस कार्य के बाद वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके महंगे बिजली के सामान खराब हो जाएंगे, जैसे फ्रिज और एसी.

विज्ञापन

Source: BSES, TATA POWER- DDL

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ