राजधानी दिल्ली में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES बीते कई हफ्तों से अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय में बिजली रखरखाव कार्य कर रही है, जिस कारण कई इलाकों में बिजली सेवाएं प्रभावित हो जाती है. इसी कड़ी में BSES के BYPL और BRPL ने 11 अगस्त के लिए आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी किया है, जिसके अनुसार, राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सेवाएं कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगी. आइए जानते हैं आखिर कब-कहां और क्यों बिजली कटेगी और क्या आपके एरिया में भी इसका असर पड़ेगा?
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: दिलशाद गार्डन, करावल नगर, चांदनी चौक समेत दिल्ली के इन
---विज्ञापन---
दिल्ली में कहां-कहां 11 अगस्त को गुल रहेगी बिजली?
BSES के द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को होने जा रहे मेंटेनेंस कार्य (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and BRPL on :- 11-08-2026) के अनुसार, BYPL के जो क्षेत्र प्रभावित रहेंगे, उनमें मयूर विहार फेज 3, जाकिर हुसैन पीजी इवनिंग कॉलेज-एसकेडी बस्ती-अजमेरी गेट, खजूरी खास, सोनिया विहार (F ब्लॉक बैंक ऑफ बड़ौदा, गली नंबर 7 F ब्लॉक), मंडोली, राजीव नगर (ब्लॉक A, B, C, E, न्यू मंडोली इंडस्ट्रियल एरिया, दीपक मेडिटेक), दिलशाद गार्डन (पेट्रोल पंप-जुल्फे बंगाल इंडस्ट्रियल एरिया, ओबेरॉय कंपाउंड, एलआईसी कॉलोनी, सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल, पॉकेट B-द बॉयलर कंपोनेंट्स SMFG कंपनी, पॉकेट F और E एलआईजी फ्लैट्स, कलंदर कॉलोनी, अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल ब्लॉक E इंडस्ट्रियल फैक्ट्री और झुआली झोपड़ी JJC), सदर बाजार-राम नगर, कमला मार्केट-अजमेरी गेट (गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यूपी रोडवेज बस स्टैंड-पहाड़गंज DRG), लाल किला-चांदनी चौक और चांदनी चौक के मुख्य बाजार (शीशगंज, दरीबा कलां-कटरा मशरू, गवर्नमेंट बॉयज सेकेंडरी स्कूल-कूचा आलम, कूचा जगल्ला) शामिल है.
---विज्ञापन---
वहीं, BRPL के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र जो प्रभावित रहेंगे, उनमें; नजफगढ़ (अग्रवाल कॉलोनी हैबतपुर), मुंडका (जेजे कॉलोनी बक्करवाला, तिलांगपुर कोटला), खानपुर (D.M.S ट्र्स्ट, ब्लॉक B व C देवली संगम विहार, तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया वायुसेनाबाद), हौज खास (मस्जिद मोठ विलेज साउथ एक्सटेंशन II, आयुर्विज्ञान नगर सादिक नगर), टैगोर गार्डन (ब्लॉक FB टैगोर गार्डन एक्सटेंशन, ब्लॉक WZ ख्याला विष्णु गार्डन), वसंत कुंज (पॉकेट 11 सेक्टर B), नांगलोई (अध्यापक नगर, ब्लॉक G उदय विहार 2), मोहन गार्डन (ब्लॉक B महावीर एनक्लेव नवादा, लक्ष्मी विहार नवादा, ब्लॉक H भगवती गार्डन नवादा, ब्लॉक R 5 मोहन गार्डन रजापुर खुर्द), छतरपुर (राजपुर खुर्द एक्सटेंशन, राजपुर खुर्द गांव, अंसल विला सतबारी, आया नगर फेज 1), उत्तम नगर (ब्लॉक C उत्तम विहार बिंदापुर) और पालम (डाबरी जोनल ऑफिस, पालम एक्सटेंशन, ब्लॉक A महावीर एनक्लेव, पॉकेट B कैलाशपुरी ईस्ट) का नाम शामिल है.
---विज्ञापन---
देखें आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल
BYPL के इन क्षेत्रों में होगा मेंटेनेंस कार्य
---विज्ञापन---
BRPL के इन क्षेत्रों में होगा मेंटेनेंस कार्य
---विज्ञापन---
बिजली कटौती का समय
BSES के BRPL और BYPL द्वारा जारी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर ये बिजली मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, इस दौरान पावर सप्लाई भी इन इलाकों में प्रभावित रह सकती है. मुख्य रूप से ज्यादातर इलाकों में सुबह 10:00 बजे से रखरखाव का कार्य शुरू हो जाएगा, जो 12:00, 13:00, 14:00 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, आपके इलाके में ये मेंटेनेंस कार्य कितने बजे पूरा होगा, इसके लिए हमने ऊपर आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल अपलोड कर दिया है, उसमें आप अपने एरिया के नाम के अनुसार, टाइमिंग देख सकते हैं.
बिजली कटौती का कारण? क्या होगा काम
11 अगस्त 2026 को BSES के BYPL और BRPL द्वारा होने जा रहे इस कार्य के दौरान दिल्ली के अलग-अलग डिवीजनों में बिजली सप्लाई को पहले और मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा. इस शटडाउन के दौरान प्रमुख रूप से पुराने मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने (Smart Meter Installation), ट्रांसफॉर्मरों के अपग्रेडेशन व रिप्लेसमेंट (Transformer Upgradation), एलटी नेटवर्क मरम्मत, नई एलटी एबी सर्किट लाइन बिछाने (LT Circuit Laying), केबल रूट खुदाई, आरएमयू (RMU Maintenance) की सर्विसिंग और डीटी व सीटी मीटर बदलने जैसे कई महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किए जाएंगे. माना जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती आबादी और बिजली की मांग को देखते हुए इस कार्य का पूरा होना जरूरी है, ताकि उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली मिल सके और किसी तरह की घटना पेश न आए.
बिजली कटौती से पहले और बाद में क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपके एरिया का नाम भी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल में शामिल है, तो आप बिजली कटौती से पहले कुछ जरूरी कार्य पहले ही कर लें, ताकि आपको बाद में परेशानी ने हो. बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले पानी की टंकी भर लें, मोबाइल फोन-लैपटॉप चार्ज कर लें, इतना ही नहीं, इन्वर्टर को भी पहले से चार्ज रखें, ताकि बिजली कटौती का वक्त अगर बढ़े, तो जरूरत के समय बैकअप मिल सके.
इतना ही नहीं, बिजली सेवा जब दोबारा शुरू हो जाए, तो एकदम भारी बिजली उपकरणों जैसे एसी, फ्रिज आदि का इस्तेमाल करने से बचे, क्योंकि सप्लाई बहाल होने के शुरुआती समय में वोल्टेज में कभी-कभार उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे बिजली उपकरण पर लोड पर सकता है और वह खराब हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Lakshmi Yojana 2026: सिर्फ 7 दिनों में 5 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया अप्लाई, जानिए