Delhi Lakshmi Yojana 2026: सिर्फ 7 दिनों में 5 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया अप्लाई, जानिए किसे मिलेंगे 2500 रुपये और कैसे करें आवेदन

Delhi Lakshmi Yojana Registration 2026: दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे. जानिए रक्षाबंधन की पहली किस्त, पात्रता, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और रजिस्ट्रेशन करने का तरीका.

rekha gupta (4)

रक्षाबंधन के मौके पर द‍िल्‍ली सरकार इस योजना की पहली क‍िस्‍त जारी कर सकती है.

विज्ञापन

दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 1 अगस्त 2026 को शुरू हुई इस योजना के तहत केवल 7 दिनों के भीतर (8 अगस्त 2026 तक) 5.14 लाख से अधिक महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है. सरकार की योजना है कि इस रक्षाबंधन पर पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त भेज दी जाए.

अगर आप भी दिल्ली की निवासी हैं और हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता पाना चाहती हैं, तो आइए इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी जानते हैं.

विज्ञापन

दिल्ली लक्ष्मी योजना क्या है और कितना मिलेगा लाभ?

दिल्ली लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. यानी सालाना आधार पर महिलाओं को कुल 30000 रुपये की सहायता मिलेगी. दिल्ली सरकार की सोशल मीडिया (X) पोस्ट के अनुसार, योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन के खास मौके पर सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है.

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
महिला का दिल्ली का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. इस योजना के ल‍िए वो मह‍िलाएं आवेदन कर सकती हैं, ज‍िनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है. इसके साथ ही स बात को भी याद रखें क‍ि इस योजना का लाभ गरीब और मध्यम वर्ग की जरूरतमंद महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है. इसल‍िए अगर आप या आपके पत‍ि आईटीआर फाइल करते हैं या टैक्‍स के दायरे मे आते हैं तो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इस योजन का लाभ उठाने के ल‍िए महिला का अपना सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, जो डीबीटी (DBT) के लिए लिंक हो.

विज्ञापन

आवेदन के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?
योजना का फॉर्म भरने से पहले नीचे दिए गए मुख्य दस्तावेज अपने पास जरूर रख लें:

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र (Ration Card/Voter ID)
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक्टिव मोबाइल नंबर

आवेदन कैसे करें?
दिल्ली सरकार इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन स्वीकार कर रही है. ऑफलाइन आवेदन करने के ल‍िए आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, नागरिक सेवा केंद्र (CSC) या विशेष कैंप में जाकर योजना का फॉर्म भर सकती हैं. ऑनलाइन पोर्टल के जर‍िए भी आवेदन कर सकते हैं. दिल्ली सरकार के आधिकारिक ई-जिला (e-District) या योजना के समर्पित पोर्टल पर जाकर Apply Online विकल्प चुनें और अपने दस्तावेज अपलोड करें.

विज्ञापन

अगर आपने अभी तक दिल्ली लक्ष्मी योजना में आवेदन नहीं किया है, तो देर न करें. अपने जरूरी दस्तावेज तैयार करें और तुरंत रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि रक्षाबंधन पर मिलने वाली पहली किस्त का लाभ आपको भी मिल सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ