राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 10 सितंबर 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए के लिए प्रभावित रहेंगी, जिसकी जानकारी खुद दिल्ली डिस्कॉम कंपनी BSES और TATA Power ने (Maintenance Shutdown Schedule for BSES- BRPL, BYPL and TATA Power DDL on :- 10-09-2026) अपने आधिकारिक शटजाउन शेड्यूल में दी है. बता दें इस कटौती के दौरान दिल्ली के प्रभावित इलाकों में लाइन मेंटेनेंस, बेहतर और मजबूत बिजली सप्लाई बनाएं रखने के लिए कई जरूरी काम किए जाएंगे. आइए इस स्टोरी में प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जानते हैं, जहां ये काम होना है.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut: गोकुलपुरी, चांदनी चौक, रोहिणी समेत दिल्ली के इन इलाकों में 29 अगस्त
कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित
इस शटडाउन से वसंत कुंज, जनकपुरी, मुंडका, टैगोर गार्डन, पालम, नांगलोई, साकेत, आर. के. पुरम, हौज खास, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, छतरपुर, नेहरू प्लेस, मोहन गार्डन, सरिता विहार, अलकनंदा, द्वारका, खानपुर, उत्तम नगर, नजफगढ़, विकासपुरी, निजामुद्दीन, पंजाबी बाग और दरियागंज डिवीजन के विभिन्न इलाके व ब्लॉक प्रभावित होंगे. इसके अलावा, TATA Power के अंतर्गत आने वाले प्रभावित इलाकों में नंबरदार और टीचर्स कॉलोनी का हिस्सा, स्वरूप नगर का हिस्सा, हरिजन बस्ती का हिस्सा, कराला का हिस्सा, D-5 सुल्तानपुरी का हिस्सा, PKT-9 सेक-21 का हिस्सा, सुल्तानपुर और पूठ का हिस्सा, WZB गली नंबर 06 का हिस्सा, तथा नाहरपुर गांव और पार्टली 7 E-3 PKT. सेक-7 रोहिणी के हिस्से प्रभावित रहेंगे. आप इस दिए गए लिंक BRPL, BYPL और TATA POWER पर क्लिक कर सभी प्रभावित एरिया की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
कितनी देर गुल रहेगी बिजली
बिजली कटौती का कार्य सुबह 09:00 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद 16:00 बजे (4:00 PM) तक अलग-अलग समय अंतराल (स्लॉट्स) में किया जाएगा. इसमें मुख्य रूप से 09:00-12:00, 10:00-11:00, 10:00-11:30, 10:00-12:00, 10:00-13:00, 10:09-12:09, 10:09-13:09, 11:00-12:00, 11:00-12:30, 11:00-13:00, 11:00-14:00, 11:00-15:00, 11:09-12:39, 11:09-13:09, 11:09-14:09, 12:00-13:00, 13:00-14:00, 13:00-16:00 और 14:00-16:00 बजे तक के स्लॉट शामिल हैं.
कौन से कार्य किए जाने हैं
निर्धारित शटडाउन नोटिफिकेशन के अनुसार, इस दौरान ट्रांसफार्मर का प्रिवेंटिव और रूटीन मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर बदलना, RMU मेंटेनेंस और RMU में गैस का कम प्रेशर ठीक करना, LT सर्किट और नेटवर्क का अपग्रैडेशन, नया LTAB सर्किट बिछाना, LT ACB रिप्लेसमेंट, HVDS मेंटेनेंस, 11KV फीडर की अर्थिंग, पेड़ों की कटाई (Tree Trimming), पोल डैमेज की मरम्मत और सिस्टम इम्प्रूवमेंट वर्क किया जाएगा. इतना ही नहीं, Tata Power वाले इलाकों में योजनाबद्ध रखरखाव (Planned Maintenance), प्रोजेक्ट कार्य (Project Work), खराब उपकरणों का सुधार (Faulty Asset Reactification), डीटी मरम्मत (DT Repairing), और सुरक्षा कारणों से बिजली बंद करना (PSD For Safety Reasons) शामिल हैं.
क्या करें क्या नहीं?
अगर आपका एरिया प्रभावित एरिया की लिस्ट में है, तो बेहतर रहेगा कि आप कटौती से पहले ही कुछ जरूरी काम निपटा लें. इसके साथ ही, आप मोबाइल और इन्वर्टर आदि को भी पहले ही चार्ज रख लें, ताकि कटौती के समय आपको परेशानी न हो. इतना ही नहीं, अगर आप कल कपड़े धोने का प्लान बना रहे हैं, तो कटौती के समय से पहले ही काम निपटा लें. साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों को तुरंत चालू न करें, क्योंकि अगर वोल्टेज में उतार-चड़ाव रहता है, तो फ्रिज, ऐसी खराब हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut: बवाना, पटेल नगर, मदनपुर समेत दिल्ली के इन इलाकों में 27 अगस्त को
संबंधित खबरें
दिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
14 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
15 mins agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
51 mins agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 hr agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
8 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
18 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines