राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को बेहतर और मजबूत बनाने कि दिशा में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बीते कई हफ्तों से रखरखाव का जरूरी कार्य कर रही है. इस कार्य के चलते दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय के लिए बिजली सेवाएं पूरी तरह बंद रहती है, लोगों को छोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी कड़ी में 10 अगस्त 2026 को BSES के BYPL कंपनी के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली सेवाएं बंद रहेगी, जिसका आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on :- 10-08-2026) जारी कर दिया गया है. आइए जानते हैं आपके इलाके में क्या कटेगी बिजली या नहीं?
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: राजधानी दिल्ली के इस इलाके में 9 अगस्त को रहेगी बिजली गुल, अभी
किन इलाकों में रहेगा पावर कट?
BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) द्वारा जारी मेंटेनेंस शेड्यूल के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेने वाली है. प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में नयागांव-न्यू कटवारा-उस्मानपुर, काछी कॉलोनी-जगजीत नगर-घोंडा, आनंद पर्वत (इंडस्ट्रियल एरिया, नेहरू नगर, प्रेम नगर, आर्मी क्वार्टर, बाबा फरीद पूरी, पंजाबी बस्ती, केटी कॉलोनी-वोल्टास लिमिटेड), मयूर विहार फेज 3 (पॉकेट B1, पॉकेट A3, 3rd रोड, पॉकेट A2), करावल नगर (भगत सिंह कॉलोनी ब्लॉक B, D, E, F, G, H, I और वेस्ट करावल नगर), जाकिर हुसैन पीजी इवनिंग कॉलेज-एसकेडी बस्ती-अजमेरी गेट, सोनिया गांधी जेजे कैंप-A ब्लॉक झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया, दुर्गा पुरी ब्लॉक B, ज्योति कॉलोनी-बलबीर नगर एक्सटेंशन, दिलशाद गार्डन और दिलशाद कॉलोनी (ब्लॉक A, B, D, E और डीडीए फ्लैट्स), सदर बाजार बी जी रोड, चांदनी चौक (लाल किला, दरीबा कलां, कटरा मशरू, न्यू लाजपत राय मार्केट, दरीबा मार्केट, जामा मस्जिद एरिया) चांदनी महल और एच.एस. रोड खट्टावाला के बाग शामिल हैं. हमने नीचे आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल अपलोड कर दिया है और वहां से भी देख सकते हैं.
यहां देखें शटडाउन शेड्यूल
कितने देर कटेगी बिजली?
BYPL द्वाका जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, रखरखाव के काम के हिसाब से बिजली कटौती का समय अलग-अलग जगह, अलग-अलग रहेगा. हालांकि, मुख्य रूप से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 14:53 बजे के बीच निर्धारित किया गया है. सबसे पहले सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एच.एस. रोड खट्टावाला करोल बाग में कटौती होगी. सुबह 10:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक लाल किला, चांदनी चौक, दरीबा कलां, कटरा मशरू, न्यू लाजपत राय मार्केट, जामा मस्जिद और चांदनी महल क्षेत्र में पावर कट रहेगा. सदर बाजार बी जी रोड पर सुबह 10:15 बजे से दोपहर 13:15 बजे तक, जबकि झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया और दिलशाद गार्डन/कॉलोनी के विभिन्न ब्लॉकों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी. ज्यादातर इलाकों, जैसे नयागांव, उस्मानपुर, घोंडा, आनंद पर्वत, करावल नगर, मयूर विहार फेज 3 और अजमेरी गेट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक शटडाउन रहेगा. वहीं, दुर्गा पूरी और बलबीर नगर एक्सटेंशन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक और आनंद पर्वत के कुछ हिस्सों में दोपहर 12:53 बजे से 14:53 बजे तक बिजली स्पलाई प्रभावित रहेगी.
बिजली कटौती के दौरान क्या-क्या काम होगा?
बिजली सप्लाई को बेहतर और सुरक्षित बनाए रखने के लिए बिजली विभाग द्वारा कई मेंटेनेंस कार्य किए जा रहे हैं. इसमें मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन (Smart Meter Installation) का काम, नेटवर्क अपग्रेडेशन वर्क (Network Upgradation Work), एलटी सर्किट मेंटेनेंस वर्क (LT Circuit Maintenance Work) हॉट पॉइंट ठीक करने (Attending Hot Point), मीटर बदलने या बायपास करने (To Bypass/Replacement of Meters), और डीटी मीटर/सीटी बदलने (DT Meter/CT Replacement) का काम किया जाएगा.
पावर कट से पहले और बाद में क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपके एरिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, तो आपको चाहिए कि बिजली कटौती से पहले कुछ जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि आपको बाद में परेशानी ने हो. पावर कट से पहले पानी की टंकी भर लें और मोबाइल फोन, लैपटॉप पहले ही चार्ज कर लें. इन्वर्टर को भी पहले से चार्ज रखें, ताकि बिजली कटौती का वक्त अगर बढ़े, तो जरूरत के समय बैकअप मिल सके. इतना ही नहीं, बिजली सेवा दोबारा शुरू होने के बाद कुछ चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी है. मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद जब बिजली सेवा वापस शुरू कर दी जाए, तो एकदम भारी बिजली उपकरणों जैसे एसी, फ्रिज आदि का इस्तेमाल न करें, क्योंकि सप्लाई बहाल होने के शुरुआती समय में वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे बिजली उपकरण पर लोड पर सकता है और वह खराब हो सकते हैं. बेहतर होगा कि पहले बिजली की सप्लाई सामान्य होने दें और फिर उपकरणों को धीरे-धीरे चालू करें.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब ट्रैफिक देखकर बदलेगी स्पीड लिमिट, जानें क्या है सरकार का नया प्लान?
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
11 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
14 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines