खबर की मुख्य बातें:-
- BSES द्वारा दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सप्लाई कल यानी 27 जून 2026 को कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी.
- उत्तम नगर, वसंत कुंज, पालम, छतरपुर, हौजखास आदि कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी.
- बिजली गुल होने की वजह BSES द्वारा बेहतर सप्लाई के लिए मेंटेनेंस कार्य है, जो अलग-अलग इलाकों में किया जाना है.
Delhi Power Cut News: राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ हफ्तों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है. सूरज की तपिश और बढ़ते तापमान के साथ-साथ दिल्लीवासी पानी की गंभीर किल्लत से भी जूझ रहे हैं. ऐसे मय में, शहर के कई प्रमुख रिहायशी इलाकों में बार-बार होने वाली बिजली कटौती ने लोगों की दिक्कतों को दोगुना कर दिया है. पानी की मोटर चलाने से लेकर घरों को ठंडा रखने तक, बिजली न होने से रोजमर्रा के काम ठप पड़े हैं. इस बीच, बिजली वितरण कंपनी BSES द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कल यानी 27 जून 2026 को मरम्मत कार्यों के चलते दिल्ली के कई बड़े क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रहने वाली है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं. बता दें कि बीते कई हफ्तों से राजधानी के अलग-अलग इलाकों में BSES द्वारा बिजली सप्लाई को मजबूत करने के लिए मेंटेनेंस कार्य चल रहे हैं, जो कल भी होना है.
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में इस रोड लगेगा तगड़ा जाम! 2 जुलाई तक अपनाएं अल्टरनेट रूट
इन इलाकों में तय समय पर रहेगी बिजली बंद
बिजली कंपनी की ओर से जारी मेंटेनेंस शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 27-06-2026) के अनुसार अलग-अलग इलाकों में अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी, जनकपुरी के मीनाक्षी गार्डन और अशोक नगर, द्वारका सेक्टर-8, वसंत कुंज सेक्टर-डी पॉकेट-4, राज नगर, महावीर एन्क्लेव, विनोदपुरी, नंदा ब्लॉक, टैगोर गार्डन, तिलक नगर, खानपुर, संगम विहार, पुल पहलादपुर, छतरपुर, जावाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नांगलोई, पीरागढ़ी, बापरोला और मुंडका के कुछ हिस्सों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. मेंटेनेंस का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार तय किया गया है. हमने इस पैरा के नीचे आधिकारिक शटडाउन शेड्यून अपलोड कर दिया है, जिसमें आप अपने क्षेत्र का नाम देख सकते हैं और टाइमिंग भी देख सकते हैं, ताकि आप पहले ही तैयार कर लें.
देखें नोटिफिकेशन:-
क्यों हो रही है बिजली कटौती?
बिजली विभाग के अनुसार यह शटडाउन पहले से तय रखरखाव कार्य का हिस्सा है. कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड किए जाएंगे, जबकि कुछ इलाकों में एलटी केबल बदली जाएगी. इसके अलावा 11 केवी फीडर की मरम्मत, नेटवर्क अपग्रेडेशन, पोल शिफ्टिंग, आरएमयू मेंटेनेंस, ट्रांसफॉर्मर ऑयल लीकेज और अन्य तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे. विभाग का कहना है कि इन जरूरी कामों से भविष्य में फॉल्ट कम होंगे और उपभोक्ताओं को बेहतर भरोसेमंद बिजली आपूर्ति मिल सकेगी.
मुख्य निष्कर्ष: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 27 जून 2026 को BSES द्वारा चलाए जाने वाले इस मेंटेनेंस कार्य से सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक अलग-अलग समय में इलाकों के अनुसार, बिजली गुल रहेगी. इसलिए उपभोक्ताओं को चाहिए कि बिजली कटौती से पहले ही इन्वर्टर, मोबाइल- लैपटॉप चार्ज कर लें और पानी की टंकी भी पहले ही भरकर रखें.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: उत्तम नगर, जनकपुरी समेत दिल्ली के इन इलाकों में 26 जून को कई घंटे
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
11 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
22 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
23 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines