Delhi Power Cut Alert: उत्तम नगर, वसंत कुंज, पालम और छतरपुर समेत दिल्ली के कई इलाकों में 27 जून को बिजली रही गुल! यहां चेक करें शटडाउन शेड्यूल में अपने एरिया का नाम

Delhi Mein Bijli Kahan Kategi 27 June: राजधानी दिल्ली में 27 जून को कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अलग-अलग समय के लिए बिजली गुल रहने वाली है. जानिए एरिया के नाम और बिजली कट की टाइमिंग.

Delhi power cut alert 27 June 2026

दिल्ली में 27 जून को रहेगा पावर कट. (Image: AI/BSES)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • BSES द्वारा दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सप्लाई कल यानी 27 जून 2026 को कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी.
  • उत्तम नगर, वसंत कुंज, पालम, छतरपुर, हौजखास आदि कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी.
  • बिजली गुल होने की वजह BSES द्वारा बेहतर सप्लाई के लिए मेंटेनेंस कार्य है, जो अलग-अलग इलाकों में किया जाना है.

Delhi Power Cut News: राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ हफ्तों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है. सूरज की तपिश और बढ़ते तापमान के साथ-साथ दिल्लीवासी पानी की गंभीर किल्लत से भी जूझ रहे हैं. ऐसे मय में, शहर के कई प्रमुख रिहायशी इलाकों में बार-बार होने वाली बिजली कटौती ने लोगों की दिक्कतों को दोगुना कर दिया है. पानी की मोटर चलाने से लेकर घरों को ठंडा रखने तक, बिजली न होने से रोजमर्रा के काम ठप पड़े हैं. इस बीच, बिजली वितरण कंपनी BSES द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कल यानी 27 जून 2026 को मरम्मत कार्यों के चलते दिल्ली के कई बड़े क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रहने वाली है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं. बता दें कि बीते कई हफ्तों से राजधानी के अलग-अलग इलाकों में BSES द्वारा बिजली सप्लाई को मजबूत करने के लिए मेंटेनेंस कार्य चल रहे हैं, जो कल भी होना है.

विज्ञापन

इन इलाकों में तय समय पर रहेगी बिजली बंद

बिजली कंपनी की ओर से जारी मेंटेनेंस शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 27-06-2026) के अनुसार अलग-अलग इलाकों में अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी, जनकपुरी के मीनाक्षी गार्डन और अशोक नगर, द्वारका सेक्टर-8, वसंत कुंज सेक्टर-डी पॉकेट-4, राज नगर, महावीर एन्क्लेव, विनोदपुरी, नंदा ब्लॉक, टैगोर गार्डन, तिलक नगर, खानपुर, संगम विहार, पुल पहलादपुर, छतरपुर, जावाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नांगलोई, पीरागढ़ी, बापरोला और मुंडका के कुछ हिस्सों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. मेंटेनेंस का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार तय किया गया है. हमने इस पैरा के नीचे आधिकारिक शटडाउन शेड्यून अपलोड कर दिया है, जिसमें आप अपने क्षेत्र का नाम देख सकते हैं और टाइमिंग भी देख सकते हैं, ताकि आप पहले ही तैयार कर लें.

विज्ञापन

देखें नोटिफिकेशन:-

क्यों हो रही है बिजली कटौती?

बिजली विभाग के अनुसार यह शटडाउन पहले से तय रखरखाव कार्य का हिस्सा है. कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड किए जाएंगे, जबकि कुछ इलाकों में एलटी केबल बदली जाएगी. इसके अलावा 11 केवी फीडर की मरम्मत, नेटवर्क अपग्रेडेशन, पोल शिफ्टिंग, आरएमयू मेंटेनेंस, ट्रांसफॉर्मर ऑयल लीकेज और अन्य तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे. विभाग का कहना है कि इन जरूरी कामों से भविष्य में फॉल्ट कम होंगे और उपभोक्ताओं को बेहतर भरोसेमंद बिजली आपूर्ति मिल सकेगी.

मुख्य निष्कर्ष: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 27 जून 2026 को BSES द्वारा चलाए जाने वाले इस मेंटेनेंस कार्य से सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक अलग-अलग समय में इलाकों के अनुसार, बिजली गुल रहेगी. इसलिए उपभोक्ताओं को चाहिए कि बिजली कटौती से पहले ही इन्वर्टर, मोबाइल- लैपटॉप चार्ज कर लें और पानी की टंकी भी पहले ही भरकर रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ