Delhi Power Cut Alert: राजधानी के मुंडका, द्वारका, नांगलोई समेत कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली, यहां देखें नया शटडाउन शेड्यूल

Delhi Bijli News: देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से बिजली सप्लाई से जुड़े कार्यों के कारण कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहती है. इसी कड़ी में BSES ने 21 जून का भी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत दिल्ली के कुछ इलाकों में लोगों को कुछ घंटे के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है.

Delhi Power Cut News

दिल्ली में आज कहां-कहां बिजली गुल रहेगी. (Image: AI)

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच आज यानी 21 जून 2026 को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है. बीएसईएस (BSES) द्वारा जारी आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 21-06-2026), मुंडका, नांगलोई, द्वारका और टैगोर गार्डन समेत विभिन्न क्षेत्रों में नेटवर्क अपग्रेडेशन, लोड बैलेंसिंग आदि जैसे जरूरी तकनीकी सुधारों के कार्य होने हैं. इस कार्य के कारण अलग-अलग वक्त के लिए दिल्ली के इन इलाकों में 2 से 4 घंटे का बिजली कट रहेगा. ऐसे में बेहतर है कि आप अभी जान लें कि इस लिस्ट में अपका एरिया है या नहीं, ताकि वक्त रहते आप तैयार कर सके और पेरशानी से बच सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रमुख डिवीजनों में रहेगा घंटों पावर कट

  • आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक, पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के कई अहम इलाकों में 21 जून को सुबह से ही काम शुरू कर दिया जाएगा. प्राप्त आधिकारिक सूची के अनुसार शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
  • मुंडका डिवीजन: मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में दोपहर 01:00 से 03:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. इसके अलावा मुंडका एक्सटेंशन में सुबह 09:06 से 11:06 बजे तक (LT ACB रिप्लेसमेंट) और सविता विहार मुंडका में सुबह 08:00 से 10:00 बजे तक (न्यू LTAB सर्किट लेइंग) का शटडाउन रहेगा.
  • नांगलोई डिवीजन: पॉकेट ए, नरेश पार्क नांगलोई में सुबह 11:06 से दोपहर 14:06 बजे तक ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण आपूर्ति प्रभावित होगी.
  • अलकनंदा डिवीजन: S/S No.-1 F-ब्लॉक ओखला फेज-1 में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 15:00 बजे तक पूरे 4 घंटे ‘RMU-ऑपरेशन मैकेनिज्म में खराबी’ को ठीक करने के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.
  • टैगोर गार्डन डिवीजन: पॉकेट ए श्याम नगर विष्णु गार्डन और ब्लॉक सी महावीर नगर न्यू तिलक नगर में सुबह 11:00 से दोपहर 13:00 बजे तक न्यू LTAB सर्किट बिछाने का काम किया जाएगा.
  • द्वारका डिवीजन: सुख राम पार्क मटियाला में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली कटौती निर्धारित है.

यहां देखें लिस्ट-

कितना जरूरी है ये काम

इस भीषण गर्मी के बीच 21 जून 2026 को होने वाली इस घोषित बिजली कटौती से परेशानी जरूरी होगी, लेकिन यह काम भविष्य में बिजली सप्लाई में किसी तरह की घटना, या रुकावट न आए, इसको लेकर की जा रही है. यह रखरखाव और नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य है. दरअसल, ग्रिड पर बढ़ते लोड को संभालने और भविष्य में किसी बड़े अघोषित पावर कट से बचने के लिए बिजली विभाग द्वारा अलग-अलग डिवीजनों में कई महत्वपूर्ण तकनीकी काम किए जाएंगे, ताकि गर्मी और लोड दोनों के मशीन सहन कर सके और अच्छे से लोगों को बिजली सप्लाई करती रहे. इस कार्य के तहत मुख्य रूप से पुराने ट्रांसफॉर्मर्स से जुड़े काम, नए सर्किट बिछाने (New LTAB Circuit Laying), और फीडर मेंटेनेंस जैसे काम पूरे किए जाएंगे. इसलिए बेहतर है कि आप शटडाउन से पहले ही पानी भर ले, मोबाइल, इन्वर्टर आदि चार्ज कर लें, ताकि कटौती के वक्त आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ