राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच 18 जून 2026 को कई बड़े रिहायशी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है. बीएसईएस (BSES) द्वारा जारी आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 18-06-2026), मुंडका, द्वारका, मोहन गार्डन, समेत विभिन्न क्षेत्रों में नेटवर्क अपग्रेडेशन, लोड बैलेंसिंग आदि जैसे जरूरी तकनीकी सुधारों के कार्य होने है. इस कार्य के कारण अलग-अलग वक्त के लिए दिल्ली के इन इलाकों में 3-4 घंटे का बिजली कट रहेगा, इसलिए बेहतर है कि आप सुधार कार्य शुरू होने से पहले ही पानी, मोबाइल चार्ज से लेकर अन्य जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि आपको बाद में परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: द्वारका, नांगलोई, पालम, मुंडका समेत कई इलाकों में 17 जून को
इन प्रमुख डिवीजनों में रहेगा घंटों पावर कट
आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक, पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के कई अहम इलाकों में 18 जून को सुबह से ही काम शुरू कर दिया जाएगा. हौज खास डिवीजन के गौतम नगर में ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट के चलते दोपहर 11:00 बजे से शाम 15:00 (3:00) बजे तक यानी पूरे 4 घंटे बिजली गुल रहेगी. वहीं, मुंडका डिवीजन के अंतर्गत टीकरी कलां में सुबह 09:00 से 11:00 बजे तक (लोड बैलेंसिंग कार्य) और जेजे कॉलोनी बकरवाला में दोपहर 13:00 से 15:00 बजे तक (ट्रांसफॉर्मर सिविल वर्क) बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. खानपुर डिवीजन के जवाहर पार्क और देवली गांव नई बस्ती (संगम विहार) के विभिन्न पॉकेट्स में ‘HVDS-HT बुशिंग डैमेज’ को ठीक करने के लिए सुबह 11:06 से दोपहर 13:06 बजे तक शटडाउन निर्धारित किया गया है. इसके अलावा भी कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी, उनके नाम हमने नीचे लीस्ट में अपलोड कर दिए हैं.
यहां देखें पूरी लिस्ट
आखिर क्यों गुल रहेगी बत्ती?
इस भीषण गर्मी के बीच 18 जून 2026 को होने वाली इस घोषित बिजली कटौती से परेशानी जरूरी होगी, लेकिन यह काम भविष्य में बिजली सप्लाई में किसी तरह की घटना, या रुकावट न आए, इसको लेकर की जा रही है. यह रखरखाव और नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य है. दरअसल, ग्रिड पर बढ़ते लोड को संभालने और भविष्य में किसी बड़े अघोषित पावर कट से बचने के लिए बिजली विभाग द्वारा अलग-अलग डिवीजनों में कई महत्वपूर्ण तकनीकी काम किए जाएंगे. इसके तहत मुख्य रूप से पुराने ट्रांसफॉर्मर्स को बदलकर नए ट्रांसफॉर्मर लगाने (Transformer Replacement), नए सर्किट बिछाने (LTAB Circuit Laying), और लोड बैलेंसिंग (Transformer-Load Balancing) जैसे काम पूरे किए जाएंगे.
बिजली कटने से पहले जरूर कर ले ये काम
कड़ी गर्मी और उमस भरे मौसम में घंटों बिजली न रहने से परेशानी होना स्वाभाविक है, इसलिए शटडाउन शुरू होने से पहले कुछ जरूरी तैयारियां कर लेना समझदारी होगी. सबसे पहले अपने घर की पानी की टंकी को पूरी तरह भर लें ताकि बिजली जाने के बाद पानी की किल्लत न हो. इसके साथ ही अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, आदि चार्ज कर लें और इनवेटर को भी चार्ज रखें, ताकि अगर कार्य तय समय से ज्यादा चलता है, तो आपको परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Jam Alert: आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, सफर से
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
13 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
23 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines