हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Power Cut Alert: जनकपुरी, नांगलोई समेत कई इलाकों में 14 जून को घंटों बिजली रहेगी बंद, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल!

Delhi Mein Bijli Cut: दिल्ली के जनकपुरी, मुंडका और नांगलोई जैसे इलाकों में 14 जून 2026 को बिजली नेटवर्क सुधार के लिए मेंटेनेंस शटडाउन रहेगा. इस दौरान सुबह 10 से दोपहर 3 बजे के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में 1 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. देखें शटडाउन शेड्यूल की पूरी लिस्ट.

विज्ञापन
दिल्ली में 14 जून यहां रहेगा पावर कट. (Image: AI)

दिल्ली में गर्मी के बीच कई इलाके में लोगों को परेशानी होने वाली है, दरअसल, 14 जून 2026 को राजधानी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने मेंटेनेंस शटडाउन का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया है. जिसके तहत राजधानी के अलग-अलग इलाके में सुबह से दोपहर तक बिजली का काम चालू रहेगा, जिससे आम जनता को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि बीते कई दिनों से अलग-अलग क्षेत्र में बिजली मेंटेनेंस का काम चल रहा है. यह कदम बिजली नेटवर्क को मजबूत और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि आने वाले समय में लोगों को बिना रुकावट बिजली मिल सके.

यह भी पढ़ें: बड़ा झटका! दिल्ली में महंगी होगी बिजली, 1 से 3.30% तक बढ़ सकता रेट, जानें क्यों और क्या है

बेहतर बिजली सप्लाई के लिए मेंटेनेंस का काम

बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान कई तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिनमें ट्रांसफॉर्मर लोड बैलेंसिंग, RMU मेंटेनेंस, LT सर्किट रिप्लेसमेंट और नेटवर्क अपग्रेडेशन शामिल हैं. ये सभी कार्य बिजली प्रणाली को अधिक स्थिर और आधुनिक बनाने के लिए जरूरी हैं. हालांकि इन कार्यों के चलते कुछ इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन भविष्य के लिए यह जरूरी भी है.

विज्ञापन

इन इलाकों में अलग-अलग समय पर रहेगा पावर कट

इस शटडाउन के दौरान मुंडका, जनकपुरी और नांगलोई जैसे क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी. मुंडका एक्सटेंशन में 12:00 से 14:00 बजे तक LT सर्किट और ACB रिप्लेसमेंट का कार्य होगा. वहीं जनकपुरी के डिस्ट्रिक्ट सेंटर इलाके में 11:00 से 15:00 बजे तक RMU मेंटेनेंस किया जाएगा. मुंडका के वेस्ट केबिन ब्लॉक और इंडस्ट्रियल एरिया में 10:00 से 13:00 बजे तक अलग-अलग तकनीकी काम होंगे. नांगलोई के पॉकेट A और नरेश पार्क क्षेत्र में 11:00 से 14:00 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन होगा. इसके अलावा भी अन्य क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेंगी, इसको लेकर नीचे हमने लिस्ट अपलोड कर दी है.

क्यों लिया जा रहा है शटडाउन?

जून के इस महीने में दिल्ली में बिजली की खपत अपने चरम पर पहुंच चुकी है. ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफॉर्मर और केबल लाइनों में खराबी न आए, इसलिए यह मेंटेनेंस बेहद जरूरी है. इस शटडाउन के दौरान ट्रांसफॉर्मर लोड बैलेंसिंग, एलटी सर्किट मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और केबल बदलने जैसे तकनीकी कार्य किए जाएंगे. हालांकि, इस भीषण गर्मी में कुछ घंटों की कटौती लोगों के लिए असुविधाजनक जरूर होगी, लेकिन आने वाले दिनों में बिना किसी फॉल्ट के लगातार बिजली सप्लाई देने के लिए यह जरूरी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: द्वारका, पालम, हौज खास समेत कई इलाकों में 13 जून को रहेगा घंटों

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola