Delhi Pollution: दिल्ली की आप सरकार ने दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए दिए जलाओ, पटाखे नहीं’ कैंपेन शुरु किया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बाबरपुर बस टर्मिनल पर दीए जला कर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों को दिए के साथ दीवाली मनाने की अपील करते हुए कहा कि ‘दिए जलाओ, पटाखे नहीं’ अभियान का उद्देश्य पटाखों जलाने से लोगों को रोकना है।
पटाखे जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिवाली के अवसर पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण से दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित हो जाती है और यह प्रदूषण बच्चों एवं बुजुर्ग के लिए बहुत ही घातक होता है। दिवाली के अवसर पर पटाखे जलाने से प्रदूषण काफी बढ़ जाता है, इसीलिए पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) तथा पटाखों को जलाने पर सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: अंबानी परिवार ने रिलायंस के कर्मचारियों को दिया दिवाली का ऐसा गिफ्ट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जिंदगी को बचाना और त्योहार मनाना जरूरी है। दीयो के साथ दिवाली मनाएंगे और दिल्ली को प्रदूषण से बचाएंगे। हम दिल्ली के लोगों और बच्चों से अपील करना चाहते हैं कि पटाखे नहीं, दीये जलाएं। इस मुहिम में रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) , पर्यावरण मित्र सहित सभी दिल्लीवासियों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने हिस्से के प्रदूषण को कम करने का प्रयास करना होगा। इसके लिए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
ग्रीन वॉर रूम लॉन्च किया
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सर्दी के मौसम में दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार ने 25 सितंबर को विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। जिसके आधार पर संबंधित विभागों ने इसे जमीन पर लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य शुरू कर दिया है। हमने ग्रीन वॉर रूम लॉन्च किया है, जहां से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों के सहयोग से प्रदूषण को कम करने में सफलता पाई है। सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है, जिसमे एंटी डस्ट अभियान, बायो डीकम्पोज़र का छिड़काव, वृक्षारोपण अभियान, जागरूकता अभियान रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ , मोबाइल एंटी स्मोग गन से पानी के छिड़काव का अभियान आदि प्रमुख है।
एनसीआर से आ रहा प्रदूषण
गोपाल राय ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंद्ध लगाया गया है उसी प्रकार एनसीआर के राज्यों में प्रतिबंद्ध लगाना चाहिए क्योंकि एनसीआर में छोड़े गए पटाखों का दुष्प्रभाव दिल्ली की हवा पर पड़ता है। हम दिल्ली के लोगों और खासकर बच्चों से अपील करना चाहते हैं कि वो त्योहार के अवसर पर पटाखे नहीं, दीये जलाएं।
ये भी पढ़ें: रोहतक से दिल्ली जा रही ट्रेन में ब्लास्ट, आग लगने से चार लोग झुलसे; हादसे के पीछे सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
14 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
18 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
20 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines