Delhi Police Car: दिल्ली पुलिस के ASI की तेज रफ्तार कार ने 6 वाहनों को टक्कर मारी, केस दर्ज

Delhi Police Car

Delhi Police Car: दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में मंगलवार को दिल्ली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की एक निजी कार ने छह वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में कई लोग घायल हो गए। हादसे में एक PCR वैन समेत कुल छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेड लाइट पर खड़े वाहनों को टक्कर मारने वाली कार पुलिस की थी। हादसे में कार सवार ASI को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ASI के खिलाफ मामला दर्ज

तेज रफ्तार कार चला रहे ASI के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से संबंधित अब तक अस्पतालों से तीन मेडिको-लीगल मामले प्राप्त हुए हैं और कोई भी चोट गंभीर प्रकृति की नहीं है।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि मंगलवार रात द्वारका मोड़ इलाके में एक लाल बत्ती पर एक पीसीआर वैन सहित छह वाहनों को टक्कर मारने के लिए बाहरी जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दुर्घटना के समय वह अपनी निजी कार में यात्रा कर रहे थे। एएसआई समेत सभी चार लोगों को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ