हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हाशिम बाबा गैंग का बदमाश सोनू एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का इनामी डबल मर्डर में वांछित

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस का वांछित सोनू मटका एनकाउंटर में मारा गया है। दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया था। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। मटका हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा था।

विज्ञापन

Delhi Crime: (विमल कौशिक, नई दिल्ली) दिल्ली पुलिस का वांछित बदमाश सोनू मटका मारा गया है। पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई। आरोपी दिवाली की रात दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में हुए डबल मर्डर के मामले में फरार था। दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सोनू मटका गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पुलिस टीमों में मेरठ के बागपत रोड पर करीब 12 राउंड फायरिंग हुई। सोनू ने दिल्ली में चाचा-भतीजा की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के फरार होने के बाद उस पर 50 हजार का इनाम रखा था।

यह भी पढ़ें:Namo Bharat से दिल्ली टू मेरठ सिर्फ इतने मिनट में, इन दो स्टेशनों के बीच ट्रायल रन शुरू

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को पता चला था कि आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के टीपी नगर इलाके में छिपा है। पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चलाया, जिसमें यूपी एसटीएफ की मदद भी ली गई। शनिवार अलसुबह इलाके की घेराबंदी की गई थी। इसी दौरान सोनू मटका ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। कई राउंड की फायरिंग हुई, इसी दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पैर छुए और मार दी थी गोली

आरोपी ने 31 अक्टूबर की रात दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार थाना इलाके की बिहारी कॉलोनी में डबल मर्डर किया था। 16 वर्षीय ऋषभ और उसके चाचा 40 वर्षीय आकाश उर्फ छोटू का मर्डर हुआ था। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ सोनू मटका की तलाश शुरू की थी। लेकिन आरोपी का पुलिस को सुराग नहीं लग सका था। वारदात में एक नाबालिग की भूमिका भी सामने आई थी। जिस समय मर्डर किया, उस समय छोटू और उसका भतीजा घर के बाहर खड़े होकर त्योहार मना रहे थे। आरोपी वहां स्कूटी लेकर पहुंचे थे। वारदात से पहले मटका ने आकाश के पैर छुए, इसके बाद गोली मार दी थी। बाद में भतीजे ऋषभ पर फायरिंग की थी। दोनों की मौके पर मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:UP के 30 और बिहार के 10 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola