Delhi Police Security Review: दिल्ली पुलिस जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर यह पूछेगी कि 18 पूर्व राज्य मंत्रियों और 12 पूर्व सांसदों की सुरक्षा दी जानी चाहिए या नहीं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर कुछ महीने पहले एक ऑडिट की गई थी, जिसमें उन्होंने पाया कि कई ऐसे वीवीआईपी को लंबे समय से सुरक्षा मिली हुई है और लंबे समय से उसकी समीक्षा नहीं हुई है।
दिल्ली पुलिस सूत्रों की मानें तो ऑडिट के बाद कई लोगों का सुरक्षा कवर हटाया गया था, लेकिन यह भी पाया गया कि कई राज्य मंत्री, सांसद और अन्य लोग अपना टेन्योर पूरा करने के लिए सुरक्षा कवर का लाभ ले रहे हैं। सूत्र ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट में कई नाम तो ऐसे हैं, जिन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा कवर मिला हुआ है।
ये पूर्व मंत्री भी लिस्ट में शामिल
लिस्ट में देवुसिंह चौहान, जसवंत सिंह भाभोर, कौशल किशोर, मनीष तिवारी, पीपी चौधरी, राजकुमार रंजन सिंह, एसएस अहलूवालिया, संजीव कुमार बालियान, सुदर्शन भगत, रामेश्वर तेली, कृष्णा राज, भानुप्रताप सिंह वर्मा, भागवत कराड, सोम प्रकाश, वी मुरलीधरन, पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह और विजय गोयल शमिल हैं। वहीं तीन राज्य मंत्री हैं जिसमें अजय भट्ट, बिश्वेश्वर टुडू और अश्विनी कुमार चौबे शामिल हैं। इनके प्रोफाइल बदल गए हैं, इसके बावजूद उनके पास अभी भी पिछले पोर्टफोलियो के अनुसार वाई श्रेणी की सुरक्षा कवर है।
ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार सभी पूर्व राज्यमंत्रियों के पास अभी भी तीन पीएसओ और घर पर चार पुलिसकर्मी तैनात हैं। प्रकिया के अनुसार सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की सुरक्षा समीक्षा, पद और खतरे के आधार पर दी जाती है। वहीं इसकी समीक्षा उनके कार्यकाल के पूरा होने पर की जाती है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने अंतिम निर्णय के लिए गृह मंत्रालय को लेटर भेजेगी।
ये भी पढ़ेंः Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट बिक्री शुरू, जानिए कहां और कैसे खरीदें
इन सांसदों का नाम आया सामने
सूत्रों की मानें तो ऑडिट रिपोर्ट में पूर्व सांसद गौतम गंभीर, डाॅ.करण सिंह, अभिजीत मुखर्जी, नबा कुमार सरानिया, मौलाना महमूद मदनी, रामशंकर कठेरिया, अजय माकन, केसी त्यागी, राकेश सिन्हा, विजय सिंगला और रमेश विधूड़ी के नाम शामिल हैं। इनके अलावा ऑडिट रिपोर्ट में जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, पूर्व अकाली विधायक दीप मल्होत्रा, पूर्व ईडी निदेशक करनैल सिंह, पूर्व दिल्ली कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव, पूर्व विधायक वीके मल्होत्रा, पूर्व आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम, पूर्व अटाॅर्नी जनरल मुकुल रोहतगी को सुरक्षा मिली हुई है।
बता दें कि किसी भी व्यक्ति के लिए सुरक्षा का स्तर खुफिया एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर गृह मंत्रालय द्वारा किया जाता है। सरकार में पद करने वाले कुछ व्यक्ति स्वतः ही सुरक्षा के हकदार होते हैं।
ये भी पढ़ेंः नए साल पर राजधानी में लगा लंबा जाम, दो मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सामने आए Video
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 mins ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
5 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
5 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
6 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
7 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
8 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines