नए साल पर राजधानी में लगा लंबा जाम, दो मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सामने आए Video

Delhi Metro Station Gate Closed : नववर्ष के मौके पर दिल्ली में भारी भीड़ जुट गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे लेकर दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशन के गेट भी बंद कर दिए गए, जिससे स्टेशन बाहर लोगों की भीड़ जुटी है।

Delhi Metro station Gate closed

नए साल पर दिल्ली में उमड़ी भीड़। (ANI)

Delhi Metro Station Gate Closed : नए साल 2025 पर लोग घूमने के लिए निकले हैं, जिससे राजधानी में भारी भीड़ हो गई। इंडिया गेट सर्किल समेत कई इलाकों में वाहनों का लंबा जाम लग गया। भारी भीड़ की वजह से मेट्रो स्टेशन के गेट भी बंद कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।

विज्ञापन

नववर्ष पर दिल्ली के कनॉट प्लेस, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, चांदनी चौक, खान मार्केट समेत प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोग मंदिर, पर्यटक स्थल और पार्क भी गए। इसकी वजह से सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे शाम होते-होते कई इलाकों में लंबा जाम लग गया। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पैदल चलने वाले लोगों को जगह नहीं मिल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

केंद्रीय सचिवालय का गेट नंबर 2 बंद

भारी भीड़ की वजह से केंद्रीय सचिवालय दिल्ली मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद कर दिया गया। इसे लेकर मेट्रो स्टेशन के बाहर इंतजार कर रहे एक व्यक्ति ने बताया कि वे 10 मिनट से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बहुत भीड़ है, इसलिए गेट बंद है। कहा जा रहा है कि बाहर से सूचना आने पर गेट खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

मंडी हाउस का गेट नंबर 2 बंद

विज्ञापन

मंडी हाउस दिल्ली मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 4 बंद है, जिससे स्टेशन के बाद लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है।

विज्ञापन

इंडिया गेट सर्किल में लगा जाम

दिल्ली में इंडिया गेट सर्किल पर यातायात जाम लगा है, जिससे गाड़ियों की स्पीड धीमी हो गई है। लोगों की गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। ऐसी स्थिति कई इलाकों में है।

विज्ञापन

विज्ञापन

घूमने के लिए इंडिया गेट पहुंचे लोग

नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग इंडिया गेट पहुंचे। कई लोगों ने मंदिर में दर्शन किए तो कई लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पर्यटन स्थल पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ