दिल्ली में सुरक्षा को लेकर का बड़ा कदम! यहां खोले गए 2 आधुनिक इंटीग्रेटेड पुलिस बूथ, एक ही जगह मिलेंगी सभी सेवाएं

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने करोल बाग में दो नए हाईटेक इंटीग्रेटेड पुलिस बूथ शुरू किए हैं. मंगलवार को विशेष आयोजन में इनका उद्घाटन किया गया. अब स्थानीय लोगों को शिकायत दर्ज कराने और पुलिस सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी.

Karol Bagh Gets Smart Integrated Police Booths

करोल बाग को मिले स्मार्ट इंटीग्रेटेड पुलिस बूथ?

दिल्ली मध्य जिला पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है. कम्यूनिटी पुलिसिंग को मजबूती देने के लिए करोल बाग में दो आधुनिक इंटीग्रेटेड फैसिलिटेशन पुलिस बूथ बनाए गए हैं, जिसका उद्घाटन मंगलवार को विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया. इसमें कालका दास पुलिस बूथ और अर्पित गोल चक्कर पुलिस बूथ शामिल हैं. इन बूथों को बनाने का मकसद है कि लोग शिकायत दर्ज कराने, एफआईआर कराने और साइबर क्राइम जैसी शिकायतों को एक ही जगह पर कर पाएंगे. इसके अलावा यहां कई सेवाओं को शामिल किया गया है जिससे नागरिकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े. बता दें कि इन दोनों बूथ को करोल बाग की उन जगहों पर बनाया गया है जहां हजारों लोग हर दिन आते-जाते हैं.

विज्ञापन

इन पुलिस बूथों का टाइम-टेबल क्या है?

मध्य जिला के उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, दोनों बूथ सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. इसके अलावा अगर जरूरत पड़ी तो रात में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. कालका दास पुलिस बूथ थाना करोल बाग डीबीजी रोड और पडाड़गंज की सीमाओं के रणनीतिक जंक्शन पर मौजूद है. वहीं अर्पित गोल चक्कर पुलिस बूथ भी भीड़भाड़ वाले इलाके में बनाया गया है.

विज्ञापन

पुलिस बूथों पर क्या-क्या सुविधा उपलब्ध है?

इन दोनों पुलिस बूथों पर एलईडी डिस्रप्ले, सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंप्यूटर और हाई-स्पीड इंटरनेट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. एलईडी स्क्रीन की मदद से ट्रैफिक इडवाइजरी, इमरजेंसी मैसेज और क्राइम से बचाव संबंधित जानकारी साझा की जाएगी. वहीं सीसीटीवी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से निगरानी की जाएगी. साथ ही आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने का काम किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ