Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 7 बदमाशों को अरेस्ट कर दिल्ली में गैंगवार की बड़ी वारदातों को नाकाम किया है। जो बदमाश पकड़े गए हैं, वे लंदन में बैठे कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू की गैंग के हैं। सभी बदमाश वांछित शूटर हैं, जिनको नंदू से फोन पर निर्देश मिल रहे थे। नंदू वही बदमाश है, जिसके साथ मिलीभगत करने के आरोप आप विधायक नरेश बालियान पर लगे थे। इस मामले में विधायक को पुलिस ने अरेस्ट किया था। विधायक के ऊपर मकोका के तहत कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें:हादसा या हत्या… ओडिशा में कार-ट्रक की टक्कर, दो BJP नेताओं की मौत; जिंदा बचे शख्स ने किया ये दावा
सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल के निर्देश पर राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गैंगवार की आशंका है। नंदू अपनी विरोधी गैंग के लोगों पर हमले करवा सकता है। पुलिस ने जानकारी के बाद सबूत जुटाकर कई इलाकों में रेड की थी। जिसके बाद 7 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदमाशों से बड़ी संख्या में हथियार और लाखों रुपये कैश बरामद किया है। शूटरों के मोबाइल फोन की जांच के बाद पता लगा है कि ये सिग्नल ऐप के जरिए नंदू के संपर्क में थे। फोन पर लगातार गैंगस्टर से निर्देश मिल रहे थे।
विदेश से गैंग चला रहा नंदू
इस गैंग के 3 शूटरों ने कुछ महीने पहले वेस्ट दिल्ली के राजमंदिर नाम के स्टोर पर फायरिंग की थी। दो शूटर मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। पुलिस एनकाउंटर में दोनों को गोली लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने इनको अस्पताल में दाखिल करवाया था। दिल्ली के मुंडका इलाके से आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। कपिल सांगवान उर्फ नंदू के खिलाफ दिल्ली में 20 केस दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें:‘CM हाईजैक, अफसर चला रहे…’, तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, प्रशांत किशोर से पूछे ये सवाल
कपिल सांगवान पांच साल पहले विदेश भाग गया था। वह नजफगढ़ इलाके का रहने वाला है। फिलहाल वह लंदन से अपनी गैंग को ऑपरेट कर रहा है। नंदू के खिलाफ हरियाणा के बहादुरगढ़ में नफे सिंह राठी की हत्या करवाने का भी केस दर्ज है। पुलिस उसे भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड बता चुकी है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
22 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines