Delhi Police Cheat Showing Fear Of Jail: दिल्ली में पुलिस की मिलीभगत से काले धन को सफेद करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाश काले धन को सफेद करने का झांसा देकर बुलाते इसके बाद पुलिस को सूचना देते। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस सारा कैश जब्त कर लेती। इसके बाद बदमाश पुलिस की मिलीभगत से मुकदमे का डर दिखाकर बड़ा हिस्सा ऐंठ लेते थे। मामले में गुरुवार को शकरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
यह है मामला
सुमित नाम के शख्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई को उसके पास सिद्धार्थ नामक शख्स की काॅल आई थी कि अरविंद और आदित्य उनके ऑफिस आएंगे। सुमित के अनुसार सिद्धार्थ ने फोन पर बताया कि अरविंद और आदित्य 46 लाख रुपए लेकर आएंगे जिसे उसके खाते में आरटीजीएस करवाना है। लेकिन पैसे आरटीजीएस हो नहीं पाए तो सिद्धार्थ को काॅल कर रकम ले जाने को कहा। तभी 3 लोग उसके ऑफिस में आ धमके। उसमें से एक ने वर्दी पहन रखी थी। तीनों ने खुद को शकरपुर थाने का बताते हुए गैरकानूनी काम करने की बात कही।
22 लाख देकर थाने के बाहर उतार दिया
इसके बाद पूरी जिदंगी जेल में बिताने का डर दिखाकर तीनों पुलिस वाले कैश लेकर अरविंद और आदित्य को पकड़कर नीचे ले आए। इसके बाद पुलिसवाले अरविंद और आदित्य को गाड़ी में बैठाकर ले गए। सुमित ने इस घटनाक्रम की जानकारी सिद्धार्थ को दी तो उसने कहा कि पुलिसवाले अपने ही आदमी है। तुम्हारा हिस्सा मिल जाएगा। सुमित ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि अगले दिन अरविंद को काॅल किया तो उसने बताया कि पुलिसवालों ने उसे 46 में से 24 लाख रुपए लेकर शकरपुर थाने के बाहर उतार दिया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने इस मामले में सुमित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है इस कांड में कितने पुलिसवाले शामिल है। पुलिस इस मामले में चारो आरोपियों के अलावा आदित्य और अरविंद से भी पूछताछ करेगी। फिलहाल वो सभी की तलाश में जुटी है।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
8 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
13 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
15 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines