नई दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि जनवरी से लेकर मार्च 2025 तक किए गए एक गुप्त ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ISI स्लीपर सेल से एक नेटवर्क का खुलासा किया। इसके साथ-साथ इस्लामिक स्टेट के दो एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक नेपाली व्यक्ति भी शामिल है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से चलाया गया।
दोनों आरोपियों को बंद किया तिहाड़ जेल में
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी नेपाली मूल के अंसारुल मियां अंसारी के पास से सुरक्षा बलों से संबधित गोपनीय दस्तावेज बरामद किए हैं। यह ऑपरेशन जनवरी से लेकर मार्च 2025 तक चला। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की और दोनों को तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया।
दिल्ली में पकड़ा गया आरोपी अंसारी
पुलिस के मुताबिक, अंसारी को दिल्ली में उस समय पकड़ा गया जब वह पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहा था। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि अंसारी आईएसआई के इशारे पर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा था। आईएसआई ने अंसारुल सो गोपनीय दस्तावेजों की सीडी बनाकर पकिस्तान भेजने को कहा था। बता दें कि आरोपी नेपाली से पूछताछ करने के बाद एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।
कतर में चलाता था टैक्सी
सूत्रों के मुताबिक, अंसारी ने यह भी खुलासा किया कि वह कतर में टैक्सी चलाता था, जहां उसकी मुलाकात आईएसआई हैंडलर से हुई। बाद में असारुल को पाकिस्तान ले जाया गया, जहा उसे आईएसआई के शीर्ष अधिकारियों ने कई दिनों तक प्रशिक्षम दिया। इसके बाद नेपाल के रास्ते दिल्ली भेज दिया गया। पिछले कुछ दिनों में हरियाणा के हिसार निवासी यूट्यूबर सहित कई लोगों को कथित तौर पर पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
8 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
9 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
12 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
14 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
15 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines