Delhi News: दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई तेज हो गई है। दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने आज यानी 17 मार्च को 7 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ निर्वासन की कार्रवाई की जा रही है। इन 7 बांग्लादेशियों में से एक नाबालिग भी है।
पूछताछ में सामने आया कि इन सभी लोगों ने अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से भारत में प्रवेश किया था। ये सभी लोग दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर छिपे हुए थे। ताकि वे पुलिस की पकड़ में ना आए। अरेस्ट किए गए अवैध प्रवासियों में दिलावर खान (48) निवासी खुलना बांग्लादेश, ब्यूटी बेगम (39) निवासी खुलना, एक नाबालिग लड़की (15) निवासी खुलना, रफीकुल (43) निवासी बहेरहाट, तोहिद (20) निवासी बहेरहाट, मोहम्मद अजहर (28) निवासी माधारीपुर, जाकिर मलिक (40) निवासी गोपालगंज शामिल हैं।
पुलिस ने इन प्रवासियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया था। पुलिस ने उनकी पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए प्रवासियों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश किया जाएगा और इसके बाद उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली सरकार का महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, यूपी की तर्ज पर बनेगा ‘एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड’
रविवार रात को अरेस्ट हुआ था एक बांग्लादेशी
बता दें कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शपथ लेने के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इस बीच उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से भी इस संबंध में बातचीत की थी। जानकारी के अनुसार केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद ही दिल्ली पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। इससे पहले रविवार शाम को भी दिल्ली पुलिस ने अफजुद्दीन गाजी नामक बांग्लादेशी को अरेस्ट किया था। पुलिस के अनुसार वह किसी एक जगह पर नहीं रहता था, बल्कि इधर-उधर घुमता रहता था। ताकि किसी को उस पर शक ना हो।
पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि वह 2022 में अवैध तौर पर भारत में घुसा था। इसके बाद किसी दलाल को उसने 4000 रुपये दिए ताकि उसे रहने के लिए जगह मिल सके। इसके बाद वह दिल्ली में कूूड़ा बीनने का काम करता था।
ये भी पढ़ेंः ‘बाढ़ से निपटेंगे…’, दिल्ली की सीएम ने LG के साथ किया नालों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये आदेश
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
1 hr agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
12 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
17 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
17 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
18 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
20 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines