दिल्ली सरकार का महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, यूपी की तर्ज पर बनेगा 'एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड'

यूपी में एंटी रोमियो स्क्वॉड की तर्ज पर अब दिल्ली में ईव टीजिंग स्क्वॉड बनाया जाएगा, जिसका नाम शिष्टाचार स्क्वाड रहेगा। एसीपी, क्राइम अगेंस्ट वूमेन इस स्क्वाड के हेड होंगे।

Delhi Eve Teasing Squad

Delhi Eve Teasing Squad

Delhi Eve Teasing Squad: राजधानी दिल्ली में अब मनचलों की खैर नहीं है। दिल्ली में इव टीजिंग स्क्वाड बनाने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ की तर्ज पर इन्हें बनाया जाएगा। दिल्ली में इनका नाम शिष्टाचार स्क्वाड होगा। इसके साथ ही स्क्वाड में स्पेशल यूनिट से एक पुलिसकर्मी टेक्निकल सपोर्ट के लिए साथ रहेगा। एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड के पास कार और टू व्हीलर भी रहेंगे। स्क्वाड की तैनाती सभी संवेदनशील इलाकों में रहेगी। स्क्वाड में तैनात पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में रहेंगे।

विज्ञापन

वहीं, स्क्वाड के लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी चेकिंग के साथ-साथ पीड़ितों को शिकायत देने के लिए मोटिवेट भी करेंगे। आरडब्ल्यूए और लोकल वॉलिंटियर के संपर्क में भी रहेंगे, जिससे सेंसिटिव एरिया की जानकारी मिल सके। हर हफ्ते स्क्वाड एक ड्राइव करेगा, जिसकी रिपोर्ट सीनियर अफसरों को टाइम टू टाइम देनी होगी।

विज्ञापन

हर जिले में 2 इव टीजिंग स्क्वाड

दिल्ली के हर जिले में 2 ईव टीजिंग स्क्वाड बनाए जाएंगे, जिनके हेड एसीपी, क्राइम अगेंस्ट वूमेन होंगे। हर एक स्क्वाड में 1 इंस्पेक्टर, 1 सब इंस्पेक्टर और 8 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल रहेंगे, जिनमें 4 महिला पुलिसकर्मी भी होंगी। आपको बता दें, दिल्ली की सीएम लगातार बजट को लेकर झुग्गियों में आम महिलाओं से बात कर रही हैं, जहां महिलाओं ने यह मांग उठाई थी।

बता दें, उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने 2017 में ही मनचलों पर कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड बनाने का फैसला किया। इसका मकसद राज्य भर में स्कूलों और कॉलेजों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ पर लगाम लगाने का था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ