Wanted Gangster Arrested: दिल्ली के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स में से एक दीपक बॉक्सर को मेक्सिको में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे इस सप्ताह के अंत में भारत लाया जाएगा। दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने संघीय जांच ब्यूरो (FBI) की मदद से बॉक्सर को मैक्सिको में पकड़ा। यह पहली बार है जब दिल्ली पुलिस ने भारत के बाहर किसी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।
अगस्त 2022 में एक हत्या करने के बाद से दीपक बॉक्सर फरार चल रहा था। बिल्डर अमित गुप्ता को दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक व्यस्त सड़क पर कई बार गोली मारी गई थी। एक फेसबुक पोस्ट में बॉक्सर ने दावा किया कि गुप्ता की हत्या उसने की थी और हत्या का मकसद जबरन वसूली नहीं, बल्कि बदला लेना था।
और पढ़िए – Today’s Latest News, 4 April 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर
https://twitter.com/ANI/status/1643088389447757824
दीपक बॉक्सर ने ये भी दावा किया कि रियाल्टार एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह, टिल्लू ताजपुरिया गिरोह से जुड़ा था। उसने कहा कि अमित गुप्ता उस गिरोह का फाइनेंसर था। दीपक बॉक्सर गोगी गिरोह का प्रमुख था, यह पद उसने 2021 में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद ग्रहण किया था।
पुलिस का कहना है कि बॉक्सर ने देश छोड़ने के लिए फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था। उसने 29 जनवरी को कोलकाता से मैक्सिको के लिए उड़ान भरी थी। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दीपक बॉक्सर पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
और पढ़िए – आपके काम का है ये VIDEO: बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को 5 कुत्तों ने दौड़ाया, कार में भिड़ा दी स्कूटी
दीपक बॉक्सर कौन है?
दीपक बॉक्सर एक 27 वर्षीय गैंगस्टर है, जो पूर्व सरगना जितेंद्र गोगी के सितंबर 2021 में मारे जाने के बाद गोगी गिरोह का नेतृत्व कर रहा था। उसने 2016 में कुख्याति हासिल की जब उसने गोगी को हरियाणा में पुलिस हिरासत से मुक्त कराया।
इस साल की शुरुआत में ऐसे आरोप लगे थे कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की मदद से बॉक्सर फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर देश से भाग गया था। यह बताया गया कि बिश्नोई चाहता था कि बॉक्सर विदेश से गिरोह के संचालन का प्रबंधन करे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, दिल्ली का AQI 400 के पार
9 mins agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
1 hr agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
13 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
14 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
20 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
21 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
22 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
22 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines