लड़कियों को WhatsApp पर भेजता था गंदे-गंदे मैसेज, प्राइवेट तस्वीरों की करता था डिमांड, एक साल बाद पहुंचा जेल

Delhi Police arrested 28 year old man for sending sexual messages: महिलाओं को सेक्सुअल मैसेज भेजने और व्हाट्सएप पर उनकी प्राइवेट तस्वीरें मांगने के आरोप में 28-वर्षीय व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रेप 5

Delhi Police arrested 28 year old man for sending sexual messages: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि कई लड़कियों को कथित तौर पर सेक्सुअल मैसेज भेजने और उनकी प्राइवेट तस्वीरों की डिमांड करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि यह गिरफ्तारी पिछले साल 30 नवंबर को एक महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद हुई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप पर ‘अश्लील’ मैसेज भेजे और उस पर अपनी निजी तस्वीरें शेयर करने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज किया गया

शिकायत के बाद, उस व्यक्ति पर, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, सेक्सुअल हैरेसमेंट के साथ गंदे इशारों का उपयोग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है, जो किसी महिला का अपमान कर सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर(शाहदरा) रोहित मीना ने कहा, आगे की जांच की गई। जांच के दौरान हमें पता चला कि आरोपी क्रोएशिया से इस षड्यंत्र को अंजाम दे रहा था।

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

अश्लील हरकतें करने का दवाब बनाता था आरोपी

23 नवंबर को उस व्यक्ति को दिल्ली में पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में खोजा गया। छापेमारी की गई और पुलिस ने गणेश नगर इलाके से रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।डीसीपी ने कहा कि हमने आरोपी के कब्जे से अपराध के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी रोहित कुमार रैंडम तरीके से लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजता था और अश्लील हरकतें करने का दवाब बनाता था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ