Delhi Police Encounter : दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। बदमाशों को लेकर पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ सतर्क हो गए और पूरी तैयारी के साथ बदमाशों के पीछे पड़ गए। बदमाशों का नाम रिंकू और रोहित है जिन पर कई मुकदमे दर्ज हैं, इतना ही नहीं दोनों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
दिल्ली में मचाया था आतंक
दोनों बदमाशों ने दिल्ली के हरिनगर इलाके में एक आर्म्ड रॉबरी को अंजाम दिया था। इसके साथ ही दिल्ली में दोनों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके अलावा रिंकू और रोहित पर मध्य प्रदेश के इंदौर में हथियार के दम पर डकैती करने का भी आरोप था।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ और AATS यूनिट को एक इनपुट मिला कि दो वांटेड बदमाश दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से जाने वाले हैं। पुलिस की टीम ने आज सुबह लगभग 4:30 बजे के आसपास इलाके में ट्रैप लगाया और दोनों बदमाशों को सरेंडर करने को कहा गया लेकिन बदमाशों ने पिस्टल निकाल पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
यह भी पढ़ें : युवक के पेट से निकला Shaving Razor, डॉक्टरों ने इस तरह बचाई जान
दोनों की टांग में लगी है गोली
जवाब में दिल्ली पुलिस ने भी कई राउंड फायर की, जिसमें दो बुलेट दोनों बदमाशों के टांगों में लगी है। इसके बाद दोनों को पिस्टल समेत दबोच लिया गया है। अब दिल्ली पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ करेगी और इनके द्वारा की गई वारदातों का पता लगाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
12 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines