दीपक दुबे
Delhi Police Arrest Khalistani 2 Shooters: एनआईए (NIA) से लेकर दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस तक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के मयूर विहार से रविवार रात को अर्शदीप डाला के 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पहले दोनों शूटरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ के दौरान एक शूटर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद दोनों शुटर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को मिली खुफिया टिप
पुलिस ने बताया कि उन्हें खुफिया टिप मिली थी कि खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला के 2 शूटर दिल्ली आए हुए है और मयूर विहार में छिपे बैठे हुए हैं। इसी खुफिया टिप के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने योजना बनाकर इन दोनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की शूटरों के साथ एक मुठभेड़ हुई, जिसमे एक शूटर के पैर में गोली लगी है, वहीं दूसरे को सुरक्षित गिरफ्तार किया गया है। घायल शूटर को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
गिरफ्तार हुए दोनों शूटर्स पंजाब के एक केस में पेरोल जंप करने के बाद फरार चल रहे थे।
NIA मोस्ट वांटेड आतंकी अर्शदीप डाला
गौरतलब है कि अर्शदीप कनाडा में छिपा बैठा है और भारत विरोधी गतिविधियों को अपने एसोसिएट्स के साथ मिलकर अंजाम देता रहा है, यही वजह है की NIA, दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट शामिल है। अर्शदीप का संबंध ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ (KTF) से है। अर्शदीप पर UAPA गैर-कानूनी रोकथाम अधिनियम के तहत आतंकी भी घोषित किया गया है। अर्शदीप मूल रूप से पंजाब के मोगा का निवासी है। जहां इसके ऊपर किडनैपिंग, मर्डर, लूटपाट, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग जैसे कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज है।
यह भी पढ़ें: Soumya Murder Case: टीवी जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस में 15 साल बाद इंसाफ; चार हत्यारों को दोहरी उम्रकैद
अर्शदीप पर कई आपराधिक मामले दर्ज
अर्शदीप बेहद ही शातिर अपराधी है, उस पर यह भी आरोप है कि वो बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करता है। इसके लिए पाकिस्तान से उसे आर्थिक मदद भी मिलती रहती है। अर्शदीप कनाडा में बैठकर देश के खिलाफ कई गतिविधियों को अंजाम देता है। इसके अलावा वो भारत में अपने गुर्गों की मदद से किडनैपिंग, मर्डर, लूटपाट, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग जैसे बड़े वारदात को अंजाम दिलवाता है।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
19 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines